सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Mangal Gochar 2026: जून में मंगल बदलेंगे चाल, इन राशि वालों को होगा लाभ और मिलेगी खुशखबरी

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Megha Kumari Updated Tue, 26 May 2026 11:46 AM IST
सार

Mangal Gochar 2026: मंगल का वृषभ राशि में गोचर कुछ राशि वालों के लिए लाभकारी हो सकता है। यह समय कई राशियों के जीवन में बड़े बदलाव लेकर आ सकता है। 

विज्ञापन
Mangal Gochar 2026 in june impact and lucky rashifal in hindi
Mangal Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला

Mangal Gochar 2026: 21 जून 2026 को रात 12 बजकर 23 मिनट पर मंगल ग्रह वृषभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र में मंगल को साहस, ऊर्जा, भूमि और आत्मबल का कारक माना जाता है। वहीं वृषभ राशि के स्वामी शुक्र हैं, जो सुख-सुविधा, धन, वैभव और स्थिरता के प्रतीक हैं। ऐसे में मंगल का यह गोचर बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मंगल और वृषभ के इस विशेष संयोग का प्रभाव कई राशियों के जीवन में बड़े बदलाव लेकर आ सकता है। इस दौरान कुछ जातकों को भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी, आर्थिक लाभ और करियर में नई उपलब्धियां मिल सकती हैं। साथ ही आत्मविश्वास, साहस और मान-सम्मान में भी वृद्धि होने के संकेत हैं। आइए जानते हैं कि मंगल के इस राशि परिवर्तन से किन राशियों को विशेष लाभ मिलने वाला है।


June Monthly Horoscope: जून में ग्रहों का बड़ा परिवर्तन, जानें मेष से मीन किस राशि वालों के लिए महीना रहेगा शानदार

Mangal Gochar 2026 in june impact and lucky rashifal in hindi
Mangal Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि
मंगल राशि परिवर्तन मेष राशि वालों के लिए शुभ रहेगा। दरअसल, आपके लिए मंगल लग्न और अष्टम भाव का स्वामी माना जाता है। इस गोचर के दौरान मंगल आपके दूसरे भाव में प्रवेश करेगा। ऐसे में रुका हुआ धन वापस मिलने के संकेत हैं। धन लाभ के योग बनेंगे। आय के नए स्रोत भी बन सकते हैं। व्यापार से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ मिल सकता है। किसी मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने के अवसर प्राप्त होंगे। जो लोग व्यापार से जुड़े हैं, उनके नए संपर्क लाभ दिला सकते हैं। वहीं परिवार में चल रही परेशानियां धीरे-धीरे कम होंगी। आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी। 

Mangal Gochar 2026 in june impact and lucky rashifal in hindi
Mangal Gochar 2026 - फोटो : daily rashifal

सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए मंगल चतुर्थ और नवम भाव का स्वामी होता है। इस गोचर में मंगल आपके दशम भाव में प्रवेश करेगा। इससे करियर, कार्यक्षेत्र और प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। मनचाहा कॉलेज या कोई काम इस समय आपको मिलने वाला है। नौकरी करने वाले लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। वहीं जो लोग लंबे समय से नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, उन्हें अच्छे अवसर मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। व्यापार में भी विस्तार के संकेत हैं। समाज में सम्मान बढ़ेगा और रुके हुए काम तेजी से पूरे होने लगेंगे।
Ketu Nakshatra Gochar: केतु नक्षत्र गोचर से किन राशि वालों की चमकेगी किस्मत और किसे मिलेगी टेंशन, पढ़ें राशिफल

विज्ञापन
विज्ञापन
Mangal Gochar 2026 in june impact and lucky rashifal in hindi
Mangal Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला

मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए मंगल दूसरे और नवम भाव का स्वामी माना जाता है। गोचर के दौरान मंगल आपके तीसरे भाव में प्रवेश करेगा। लंबे समय से रुके हुए कार्यों में गति आएगी और आपकी मेहनत रंग ला सकती है। विवाह के लिए योग्य साथी का प्रस्ताव आ सकता है। इसके अलावा जो लोग मीडिया, मार्केटिंग से जुड़े क्षेत्र में काम करते हैं, उन्हें विशेष सफलता मिल सकती है। बिजनेस करने वालों को पार्टनरशिप से लाभ मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति मजबूत होने से मन प्रसन्न रहेगा। इस दौरान आपके निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी।
Rahu Transit 2026: साल के अंत में राहु का होगा महागोचर, 4 राशियों के करियर और बिजनेस में आएगा बड़ा बदलाव
Vastu Tips: घड़ी की टिक-टिक में छिपा है सफलता का संकेत, जानिए घड़ी से जुड़े वास्तु नियम
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed