{"_id":"6a28ecfdadbc353d520bb534","slug":"aaj-ka-rashifal-daily-horoscope-prediction-of-11-june-2026-mesh-kark-singh-kanya-kumbh-makar-2026-06-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rashifal 11 June: इन पांच राशि वालों के जीवन में बड़ा बदलाव और धन लाभ के योग, पढ़ें 11 जून का राशिफल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Rashifal 11 June: इन पांच राशि वालों के जीवन में बड़ा बदलाव और धन लाभ के योग, पढ़ें 11 जून का राशिफल
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
Published by: Vinod Shukla
Updated Wed, 10 Jun 2026 04:25 PM IST
सार
11 June Ka Rashifal: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 11 जून 2026 का राशिफल।
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Rashifal 11 june : 11 मई को वैदिक पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ अधिक मास की एकादशी तिथि है। इस दिन चंद्रमा का गोचर मीन राशि में रहेगा और रेवती नक्षत्र का योग बनेगा। ऐसे में कुछ राशि वालों के लिए दिन अच्छे मौके ला सकता है। कुछ राशि वालों को अच्छी खबरें सुनने को मिल सकती है। वहीं कुछ राशि वालों को परेशानियों में वृद्धि हो सकती है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 11 मई का दिन।
2 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
आज आपके अंदर गजब की ऊर्जा और उत्साह देखने को मिलेगा। मन में कुछ नया करने की प्रेरणा जागेगी और उसका असर आपके काम और बिजनेस दोनों में साफ नजर आएगा। अधूरे काम तेजी से पूरे होंगे और कारोबार में भी रफ्तार आएगी। अगर किसी नई पार्टनरशिप का विचार चल रहा है, तो थोड़ा ठहरकर फैसला लें। संतान की खुशी के लिए नया वाहन लेने का मन बना सकते हैं। घर में मेहमानों के आने से रौनक बढ़ेगी, लेकिन पिताजी की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता बनी रह सकती है।
3 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
आज मन थोड़ा उलझा-उलझा रह सकता है। किसी काम को लेकर डर या असमंजस आपको बेचैन करेगा, लेकिन धैर्य ही आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगा। किसी की बातों में आकर जल्दबाजी में फैसला न लें। प्रॉपर्टी से जुड़ा मामला आपके पक्ष में जा सकता है। पानी से जुड़ी जगहों पर सावधानी रखें। सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों को मेहनत जारी रखनी होगी, क्योंकि सफलता धीरे-धीरे ही सही लेकिन जरूर मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
आज आर्थिक स्थिति मजबूत होती नजर आएगी। आय बढ़ाने के मौके मिलेंगे और भविष्य को लेकर आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। ससुराल पक्ष से मुलाकात रिश्तों में मिठास लाएगी। परिवार की बातों को घर तक ही सीमित रखें, वरना छोटी बात बड़ा रूप ले सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद रुके हुए काम पूरे करवाएगा। पुरानी गलतियों से मिली सीख आज आपके बहुत काम आने वाली है।
विज्ञापन
5 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि
आज का दिन प्रगति और सहयोग से भरा रहेगा। वरिष्ठ लोगों का साथ मिलने से काम तेजी से पूरे होंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत करने के प्रयास सफल रहेंगे। कोई पुराना दोस्त अचानक मिल सकता है, जिससे पुरानी यादें ताजा होंगी। संतान से किया वादा निभाना जरूरी रहेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों को कोई अच्छी खबर मिलने के योग हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X