सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Mangal Gochar 2026: वृषभ राशि में मंगल गोचर जीवन में ला सकता है उथल-पुथल, बढ़ सकती हैं इन राशियों की मुश्किलें

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shweta Singh Updated Fri, 22 May 2026 07:36 PM IST
सार

Mangal Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों के सेनापति मंगल अगले महीने वृषभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। मंगल का यह राशि परिवर्तन कुछ राशियों के जीवन में परेशानियां, तनाव और कई तरह की चुनौतियां बढ़ा सकता है। आइए जानते हैं मंगल गोचर 2026 के दौरान किन राशियों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत पड़ सकती है।

विज्ञापन
Mangal Gochar 2026 These Zodiac Signs May Face Rising Challenges Due to Mars Transit in Taurus
Mangal Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला

Mangal Gochar Ke Dauran Ye Rashiyan Rahein Savdhan: वैदिक ज्योतिष के अनुसार ग्रहों के सेनापति मंगल 21 जून 2026 को वृषभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। मंगल का यह राशि परिवर्तन कई राशियों के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकता है। यह गोचर सुबह 12 बजकर 7 मिनट पर होगा और इससे पहले मंगल मेष राशि में विराजमान रहेंगे। ज्योतिष में मंगल को ऊर्जा, साहस, क्रोध और अग्नि तत्व का कारक माना जाता है, इसलिए जब भी मंगल राशि परिवर्तन करते हैं तो उसका प्रभाव व्यक्ति के स्वभाव, स्वास्थ्य, करियर और आर्थिक स्थिति पर देखने को मिलता है। मंगल का वृषभ राशि में गोचर कुछ राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। आइए जानते हैं कि मंगल गोचर 2026 से किन 3 राशियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं और इसके अशुभ प्रभाव से बचने के लिए कौन-से उपाय लाभकारी माने गए हैं।


Venus Strong Remedies: कुंडली में शुक्र को मजबूत करने के लिए करें ये आसान उपाय, बढ़ेगा आकर्षण और मिलेगा सुख-सौभाग्य
June Grah Gochar: जून माह में कई बड़े ग्रह करेंगे गोचर, जानें सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव

Mangal Gochar 2026 These Zodiac Signs May Face Rising Challenges Due to Mars Transit in Taurus
समय पर धन प्राप्त न होने की वजह से कुछ जरूरी काम अटक सकते हैं - फोटो : amar ujala

सिंह राशि
मंगल गोचर के प्रभाव से सिंह राशि के जातकों को आर्थिक मामलों में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। समय पर धन प्राप्त न होने की वजह से कुछ जरूरी काम अटक सकते हैं जिससे तनाव बढ़ेगा। आसपास के लोगों या पड़ोसियों के साथ विवाद होने की आशंका भी रहेगी। इस दौरान किसी प्रिय वस्तु के खोने से मन उदास रह सकता है। वहीं अनजाने में किसी करीबी की भावनाओं को ठेस पहुंच सकती है जिससे रिश्तों में दूरी आने के संकेत हैं। स्वास्थ्य भी पूरी तरह साथ नहीं देगा जिसके कारण मानसिक बेचैनी बनी रह सकती है।

Mangal Gochar 2026 These Zodiac Signs May Face Rising Challenges Due to Mars Transit in Taurus
कोई पुरानी गलती परिवार के सामने आने से मान-सम्मान प्रभावित हो सकता है - फोटो : amar ujala

धनु राशि
धनु राशि के लोगों के लिए यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। कोई पुरानी गलती परिवार के सामने आने से मान-सम्मान प्रभावित हो सकता है और रिश्तों में तनाव बढ़ सकता है। आर्थिक स्थिति में गिरावट महसूस होगी और खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी रहेगा। यात्रा के योग बनेंगे लेकिन उनसे उम्मीद के मुताबिक लाभ मिलने की संभावना कम है। ऐसे में जल्दबाजी में फैसले लेने से बचना बेहतर होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mangal Gochar 2026 These Zodiac Signs May Face Rising Challenges Due to Mars Transit in Taurus
घर या संपत्ति से जुड़ा कोई काम चल रहा है तो उसमें देरी हो सकती है। - फोटो : amar ujala

कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों को मंगल गोचर के दौरान मानसिक तनाव और चिड़चिड़ेपन का सामना करना पड़ सकता है। लंबी दूरी की यात्राएं थकान और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ा सकती हैं। स्वभाव में गुस्सा बढ़ने से रिश्तों में विवाद होने की संभावना रहेगी। यदि घर या संपत्ति से जुड़ा कोई काम चल रहा है तो उसमें देरी हो सकती है। कामकाजी लोगों को इस दौरान पैसों की कमी या आर्थिक दबाव महसूस हो सकता है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed