Mars Transit in Taurus June 2026: 21 जून 2026 को मंगल ग्रह ने वृषभ राशि में प्रवेश कर लिया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह गोचर काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि यह दो विपरीत स्वभाव वाली ऊर्जाओं का मेल है। दरअसल, मंगल ऊर्जा क्रोध और पराक्रम का कारक ग्रह है। वहीं, वृषभ राशि के स्वामी शुक्र है, जिन्हें प्रेम-शांति और विलासिता का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में मंगल और शुक्र की इस अलग ऊर्जा के विशेष संयोग का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। लेकिन कुछ राशि वालों की इससे परेशानियां बढ़ सकती हैं। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, मंगल एक राशि में करीब 40 से 45 दिनों तक रहते हैं और मंगल 2 अगस्त 2026 तक वृषभ में रहने वाले हैं। ऐसे में इन तीन राशि वालों को लगभग 42 दिनों तक सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी अन्यथा काम-लाभ को लेकर मुश्किलें बढ़ सकती हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं।
Mangal Gochar 2026: मंगल ने किया वृषभ में प्रवेश, अगस्त तक इन 3 राशि वालों की नौकरी-करियर में बढ़ेगी टेंशन
Mars Transit in Taurus June 2026: मंगल के राशि परिवर्तन से कुछ राशियों को करियर-आर्थिक मामलों और पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। इन्हें अगस्त माह तक सावधान रहने की आवश्यकता रहेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए मंगल छठे और ग्यारहवें भाव के स्वामी माने जाते हैं। इस गोचर के दौरान मंगल आपके बारहवें भाव में प्रवेश कर चुके हैं। आर्थिक स्थिति में बदलाव देखेंगे और खर्चों में अचानक बढ़ोतरी हो सकती है। काम के सिलसिले में भागदौड़ अधिक रहेगी। स्वास्थ्य को लेकर बिल्कुल लापरवाही न करें। निवेश, उधार या बड़े आर्थिक फैसले फिलहाल सोच-समझकर ही लेना बेहतर रहेगा।
Saptahik Love Rashifal: तुला और कुंभ राशि वालों के लिए रोमांस से भरा रहेगा सप्ताह, रिश्तों में बढ़ेगा अपनापन
Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के पांच ऐसे कारगर उपाय, जो खोल सकते हैं धन और समृद्धि के द्वार
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए मंगल दूसरे और सप्तम भाव के स्वामी हैं। इस समय मंगल आपके अष्टम भाव में गोचर कर चुके हैं। कार्यक्षेत्र में दबाव बढ़ सकता है और छोटी-सी लापरवाही बड़ा नुकसान करा सकती है। इस दौरान धैर्य बनाए रखना सबसे जरूरी होगा। काम का तनाव अधिक रहेगा। रिश्तों में भी बेवजह विवाद की स्थिति बन सकती है। अपनों का साथ न मिलने के कारण आपको कुछेक परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं।
Father's Day 2026: इन चार राशि वाले बनते हैं सबसे अच्छे पिता, बच्चों के लिए होते हैं रोल मॉडल
Sensitive Zodiac Sign: जल्दी बुरा मान जाते हैं इन राशि के लोग, बाहर से शांत लेकिन अंदर से होते हैं भावुक
धनु राशि
धनु राशि के लिए मंगल पंचम और द्वादश भाव के स्वामी माने जाते हैं। इस गोचर में मंगल आपके छठे भाव में प्रवेश कर चुके हैं। कामकाज में मेहनत पहले से ज्यादा करनी पड़ सकती है। हालांकि संघर्ष के बाद सफलता मिलने के संकेत हैं। किसी प्रिय व्यक्ति के साथ मनमुटाव होने की आशंका भी बनी रहेगी। सेहत को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। इस दौरान रोग और ऋण को लेकर मन चिंतित रहेगा।
Gems Astrology: भाग्य नहीं दे रहा साथ? इन 3 चमत्कारी रत्नों से चमक सकती है तकदीर
2027 में वृषभ राशि पर शुरू होगी शनि की साढ़ेसाती, जानें क्या करें और क्या न करें
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
