फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Grah Gochar August 2026: अगस्त में शुक्र और मंगल समेत कई ग्रहों का गोचर, जानें किन राशियों को होगा लाभ

Sat, 25 Jul 2026 02:09 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 25 Jul 2026 02:09 PM IST
सार

Grah Gochar August 2026: अगस्त माह में सूर्य, बुध और मंगल ग्रहों का राशि परिवर्तन देखने को मिलेगा। इस माह त्रिग्रही और बुधादित्य राजयोग का निर्माण होगा जिससे कई राशियों के लिए अगस्त का महीना बहुत ही शुभ और सफलता से भरा हुआ होगा। 

विज्ञापन
monthly horoscope august grah gochar in august know lucky zodiac sign
अगस्त माह में ग्रहों का गोचर - फोटो : अमर उजाला

अगस्त का महीना ग्रहों-नक्षत्रों के गोचर की स्थिति के अनुसार बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला होगा। अगस्त माह में सूर्य और चंद्र ग्रहण लगेगा। इसके अलावा इस महीने शुक्र, मंगल, बुध और सूर्य की स्थिति में भी बदलाव देखने को मिलेगा। अगस्त महीने के पहले दिन ही दिन यानी 01 अगस्त को शुक्र कन्या राशि में प्रवेश, कन्या राशि शुक्र की नीच की राशि होती है। फिर इसके बाद 2 अगस्त को भूमिपुत्र और पराक्रमी ग्रह मंगल मिथुन राशि में गोचर करेंगे, इसके बाद 5 अगस्त को बुध कर्क राशि आ जाएंगे। इसके अलावा ग्रहों के संयोग से कई तरह के राजयोग भी बनेंगे। इस माह कर्क राशि में त्रिग्रही योग, बुधादित्य और हंस राजयोग निर्माण होगा। 17 अगस्त को सूर्य सिंह राशि में गोचर करें। शनि वक्री होकर मीन राशि में, राहु कुंभ और केतु सिंह राशि में विराजमान होंगे। आइए जानते हैं अगस्त का महीना किन राशियों के लिए अच्छा और शुभ साबित होगा। 

monthly horoscope august grah gochar in august know lucky zodiac sign
मिथुन राशि - फोटो : amar ujala

मिथुन राशि 
मिथुन राशि वालों के लिए अगस्त का महीना बहुत ही अच्छा और सफलता से भरा हुआ होगा। कई क्षेत्रों में लाभ मिल सकता है। इस माह लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होगा और आपके धन-धान्य में बढ़ोतरी हो सकती है। इस महीने महालक्ष्मी, गजकेसरी राजयोग, और भद्र राजयोग बनेगा इससे धन, मान-सम्मान और उन्नति के योग बन रहें। यह महीना आपके लिए तनावों से मुक्ति का महीना होगा। आर्थिक लाभ के योग बनेंगे और संपत्ति और समृद्धि के नए-नए अवसर प्राप्त होंगे। मिथुन राशि वालों को वाहन, घर और सुख-सुविधाओं का प्राप्ति होगी। 

monthly horoscope august grah gochar in august know lucky zodiac sign
मकर राशि - फोटो : amar ujala
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए अगस्त का महीना आपके लिए शुभ प्रभावों में वृद्धि लेकर आ सकता है। नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति और उन्नति के योग बनेंगे। भाग्य का भरपूर साथ इस माह पूरा मिलेगा। अचानक धन की प्राप्ति होने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। लेने-देने के मामलों में आपको कामयाबी मिल सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
monthly horoscope august grah gochar in august know lucky zodiac sign
सिंह राशि - फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए अगस्त का महीना जीवन के हर एक क्षेत्र में अच्छी उपलब्धियां हासिल हो सकती है। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। नौकरीपेशा जातकों को नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहा है। कर्क राशि में ग्रहों की युति से बना त्रिग्रही योग समेत कई दूसरे योग आपके लिए सुखद रहेगा। अगस्त माह में किसी मामलों में आपको जल्दबाजी करने से बचना होगा। कार्यस्थल पर आपकी जिम्मेदारी बढ़ सकती है। लेन-देन के मामलों में यह महीना अच्छा रहेगा। 
विज्ञापन
monthly horoscope august grah gochar in august know lucky zodiac sign
तुला राशि - फोटो : amar ujala
तुला राशि
अगस्त का महीना तुला राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ और सकारात्मक साबि होगा। आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। उच्च शिक्षा के लिए इस माह आपको विदेश की यात्रा करनी पड़ सकती है। इस माह आपको एक साथ कई तरह की सूचनाएं सुनने को मिल सकती है। घर परिवार में खुशियां आएंगी। व्यापार में आपके द्वारा बनाई गई योजना कामयाब होगी। धार्मिक कार्यों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। इस माह आपको अच्छी और बड़ी कामयाबी मिल सकती है। 
 

Weekly Horoscope: कैसा रहेगा जुलाई का आखिरी सप्ताह? पढ़ें मेष से लेकर मीन तक का साप्ताहिक राशिफल

Navpancham Rajyog 2026: सूर्य-शनि के संयोग से 7 अगस्त को बनेगा नवपंचम राजयोग, इन राशियों को मिलेगी अच्छी खबर

 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed