फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Navpancham Rajyog: सूर्य और शनि से नवपंचम राजयोग, इन चार राशि वालों को मिलेगा अच्छा लाभ और सकारात्मक प्रभाव

Fri, 07 Aug 2026 02:38 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 07 Aug 2026 02:38 PM IST
सार

सूर्य-शनि की विशेष स्थिति से नवपंचम राजयोग बना हुआ है। जिससे कुछ राशि वालों को आने वाले दिनों में लाभ के अच्छे योग बनेंगे। 

विज्ञापन
Navpancham Raj Yog August 2026 Lucky Zodiac Sign Effect and Significance All Details
सूर्य शनि नवपंचम राजयोग 7 अगस्त 2026 - फोटो : AI

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 7 अगस्त 2026 को सूर्य और शनि की पोजिशन से नवपंचम राजयोग का निर्माण हुआ है। दरअसल यह नवपंचम राजयोग का निर्माण सूर्य के कर्क राशि में और शनि के मीन राशि में होने से बना है, जिसमें ये दोनों ही ग्रह एक-दूसरे से पंचम और नवम भाव में होंग। इस योग के बनने से कुछ राशियों के लिए करियर, नौकरी, कारोबार, पद-प्रतिष्ठा और आर्थिक मामलों में तरक्की के योग हैं। ऐसे में आइए जानते हैं इस राजयोग के बनने से सबसे ज्यादा लाभ किन राशि वालों को मिलेगा। लेकिन उसके पहले जानते हैं यह नवपंचम राजयोग कैसे बनता है और इसके क्या-क्या लाभ होते है। 



वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब दो ग्रह एक-दूसरे से पंचम और नवम भाव में होते हैं तो नवपंचम राजयोग बनता है। हिंदू पंचांग के अनुसार 7 अगस्त 2026 को सूर्य और शनि दोनों ही एक-दूसरे से 120 अंश पर स्थिति है जिससे नवपचंम राजयोग बना है। ज्योतिष में इसे बहुत ही शुभ और भाग्योदय का कारक माना जाता है। इस योग के बनने पर व्यक्ति के भाग्य, बुद्धि, सफलता, उन्नति और नए-नए तरह के अवसरों का योग माना जाता है। आपको बता दें कि सूर्य से आत्मविश्वास, नेतृत्व और सरकारी क्षेत्र का विचार किया जाता है वहीं शनि, कर्म, मेहनत, संघर्ष और अनुशासन का कारक ग्रह होता है। ऐसे में इन दोनों ग्रहों के विशेष युति से कई लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखा जा सकता है। 

Navpancham Raj Yog August 2026 Lucky Zodiac Sign Effect and Significance All Details
मेष राशि - फोटो : amar ujala
मेष राशि पर प्रभाव
- नवपंचम राजयोग के चलते आपको करियर-कारोबार में ऊंचा मुकाम हासिल होता है।
- नौकरी में प्रमोशन और नई जिम्मेदारी मिलने के योग बन सकते हैं। 
- आय में जबरदस्त इजाफा और अधूरे काम पूरे होने के योग।
- आर्थिक स्थिति में पहले से बेहतर इजाफा और रुके हुए कामों में गति आएंगी।
Navpancham Raj Yog August 2026 Lucky Zodiac Sign Effect and Significance All Details
सिंह राशि - फोटो : amar ujala
सिंह राशि पर प्रभाव
- सिंह राशि वालों पर विशेष प्रभाव और लाभकारी रहेगा और कार्यक्षेत्र में आपकी काम की सराहना होगी। 
- इस दौरान कार्य में किसी वरिष्ठ अधिकारी का सहयोग मिलेगा जिससे नई योजना में सफलता के अवसर मिलेंगे। 
- निवेश के लिहाज से आने वाले कुछ दिन अच्छे होंगे जिससे आपको बढ़िया लाभ होगा।
- धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने का मन करेगा और दान-पुण्य में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Navpancham Raj Yog August 2026 Lucky Zodiac Sign Effect and Significance All Details
तुला राशि - फोटो : amar ujala
तुला राशि पर प्रभाव
- नवपंचम राजयोग के चलते करियर-कारोबार में सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। 
- लंबे समय से आपके रुके हुए काम पूरे होंगे जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। 
- इस दौरान जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं उनको अच्छी खबरें सुनने को मिल सकती है। 
- आय के नए-नए स्त्रोतों में इजाफा होगा और आर्थिक गतिविधियों में वृद्धि होगी। 
विज्ञापन
Navpancham Raj Yog August 2026 Lucky Zodiac Sign Effect and Significance All Details
धनु राशि - फोटो : amar ujala
धनु राशि पर प्रभाव
- धनु राशि वालों के लिए नवपंचम राजयोग आपके भाग्य में वृद्धि करवाएगा।
- नौकरी में प्रमोशन और वेतन में वृद्धि के योग हैं साथ ही नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। 
- कारोबार में आपको नई-नई योजनाओं का लाभ मिलेगा। जिससे आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। 
- इस दौरान आपका प्रभावशाली लोगों से संपर्क स्थापित होगा। 

Surya And Chandra Grahan 2026: 12 और 28 अगस्त को लगेगा ग्रहण, जानें क्या होगा समय और भारत में कब देगा दिखाई

Weekly Horoscope: मिथुन और कर्क राशि वालों के लिए उलझन भरा रहेगा सप्ताह, पढ़ें 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल

Sun Transit 2026: सूर्य गोचर से इन राशि वालों को होगा मुनाफा, 1 महीने तक रहेगा गोल्डन टाइम


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed