पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pratiyuti Yog 2026: जुलाई में बनेगा डबल प्रतियुति योग, मेष समेत 5 राशियों की बढ़ेगी मुश्किलें

Thu, 02 Jul 2026 11:20 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता सिंह Updated Thu, 02 Jul 2026 11:20 AM IST
सार

Pratiyuti Yog 2026: जुलाई में 2 बार बनेगा यह योग, मेष समेत 5 राशियों के लिए नहीं रहेगा शुभ। जानें कैसे रहेगा आपका महीना।

विज्ञापन
Pratiyuti Yog 2026 Double Conjunction in July to Increase Stress for Aries and 4 Other Zodiac Signs
प्रतियुति योग - फोटो : amar ujala

Pratiyuti Yog Ka Rashiyon Par Prabhav: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की स्थिति और उनके आपसी कोण का हर राशि पर सीधा असर माना जाता है। इन्हीं में से एक है प्रतियुति योग, जो तब बनता है जब दो ग्रह आकाश में एक-दूसरे के बिल्कुल आमने-सामने यानी 180 डिग्री के कोण पर आ जाते हैं। ज्योतिष के अनुसार इस योग का प्रभाव अमूमन शुभ नहीं माना जाता और यह जीवन के कई क्षेत्रों में चुनौतियां खड़ी कर सकता है। खास बात यह है कि जुलाई 2026 में यह योग एक नहीं बल्कि दो बार बनने जा रहा है, जिसके चलते कुछ राशियों को दोहरी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

Pratiyuti Yog 2026 Double Conjunction in July to Increase Stress for Aries and 4 Other Zodiac Signs
कब-कब बनेगा प्रतियुति योग? - फोटो : adobe stock

कब-कब बनेगा प्रतियुति योग?
द्रिक पंचांग के अनुसार, जुलाई 2026 में प्रतियुति योग पहली बार 19 जुलाई की सुबह 7 बजकर 27 मिनट पर बनेगा। इसके बाद दूसरी बार यह योग 27 जुलाई की सुबह 3 बजकर 13 मिनट पर बनने वाला है। इस तरह महीने में दो बार इस योग का दोहराव होना ज्योतिषीय दृष्टि से खास माना जा रहा है, और यही वजह है कि इसका असर कुछ राशियों पर अधिक गहराई से देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं किन 5 राशियों को इस दौरान सतर्क रहने की जरूरत है।

Pratiyuti Yog 2026 Double Conjunction in July to Increase Stress for Aries and 4 Other Zodiac Signs
कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए यह समय कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। कार्यस्थल पर संयम बनाए न रख पाने के कारण अधिकारियों के साथ मनमुटाव या बहस की स्थिति बन सकती है। इसके अलावा दबाव में लिया गया कोई भी फैसला विवाहित जातकों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है, इसलिए जल्दबाजी से बचना बेहतर रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pratiyuti Yog 2026 Double Conjunction in July to Increase Stress for Aries and 4 Other Zodiac Signs
आर्थिक तंगी का सामना भी करना पड़ सकता है। - फोटो : अमर उजाला

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों को इस दौरान करियर के मोर्चे पर सावधान रहने की जरूरत है। समय पर बॉस द्वारा सौंपा गया काम पूरा न करने की वजह से नौकरी को लेकर मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। इसके साथ ही आर्थिक तंगी का सामना भी करना पड़ सकता है। प्रेम जीवन की बात करें तो रिश्तों में पहले से चली आ रही उलझनें इस अवधि में और बढ़ सकती हैं।

विज्ञापन
Pratiyuti Yog 2026 Double Conjunction in July to Increase Stress for Aries and 4 Other Zodiac Signs
कारोबार के सुचारू रूप से न चलने के कारण चिंता बनी रहेगी। - फोटो : अमर उजाला

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए यह समय मानसिक रूप से थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है। कारोबार के सुचारू रूप से न चलने के कारण चिंता बनी रहेगी, और साथ ही आर्थिक संकट भी सिर उठा सकता है। इसके अलावा घर के बुजुर्ग सदस्य अपनी बिगड़ती सेहत पर पूरा ध्यान नहीं दे पाएंगे, इसलिए परिवार को उनका खास खयाल रखने की जरूरत होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed