फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rahu Transit 2026: सावन में इन तीन राशि वालों के बदल जाएंगे दिन, राहु करेंगे नक्षत्र परिवर्तन

Tue, 21 Jul 2026 10:55 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Tue, 21 Jul 2026 10:55 AM IST
सार

Rahu Nakshatra Transit 2026: सावन में राहु नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं। ऐसे में कुछ राशि वालों को लाभ मिलने की संभावनाएं अधिक है। धन लाभ से लेकर नई नौकरी तक की प्राप्ति हो सकती हैं।

विज्ञापन
Rahu Nakshatra Transit 2026 in sawan these zodiac will be shine and get extra benefits
Rahu Nakshatra Transit 2026 - फोटो : अमर उजाला

Rahu Nakshatra Transit 2026: शुभ संयोग के साथ 30 जुलाई 2026 से सावन माह की शुरुआत होने जा रही है। ज्योतिषियों के अनुसार, सावन में कई बड़े ग्रह अपनी चाल और नक्षत्र परिवर्तन के कारण कुछ राशियों को विशेष शुभ फल प्रदान करेंगे। इसी क्रम में छाया ग्रह राहु भी सावन की शुरुआत में एक महत्वपूर्ण नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं। दरअसल, 2 अगस्त 2026 को राहु शतभिषा नक्षत्र से निकलकर धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। राहु के इस नक्षत्र गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा, लेकिन कुछ राशि के जातकों के लिए यह समय विशेष रूप से लाभकारी साबित हो सकता है। इस दौरान करियर में नई उपलब्धियां मिल सकती हैं, धन लाभ के योग बनेंगे, नौकरी और व्यापार में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। आइए जानते हैं, किन राशियों के लिए राहु का यह नक्षत्र परिवर्तन शुभ रहने वाला है।


Surya-Rahu Shadashtak Yoga: इन 4 राशियों के लिए अगले 30 दिन रहेंगे चुनौतीपूर्ण, बढ़ सकती हैं आर्थिक परेशानियां
Guru Chandal Yog: कुंडली में कब बनता है गुरु चांडाल योग ? जानें इसके दुष्प्रभाव और बचाव के उपाय

Rahu Nakshatra Transit 2026 in sawan these zodiac will be shine and get extra benefits
Rahu Nakshatra Transit 2026 - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि
राहु का यह गोचर मेष राशि वालों के लिए लाभ के नए द्वार खोल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। धन लाभ होगा। नई नौकरी के प्रयास सफल होंगे। विवाह के लिए रिश्ता आ सकता है। आर्थिक स्थिति में भी पहले की तुलना में सुधार देखने को मिलेगा। पुराने मामलों में आपको सफलता हासिल करने के योग बन रहे हैं। दोस्तों के साथ मित्रता और गहरी होगी।
Predictions: ग्रहों की बदलती चाल बढ़ाएगी मुश्किलें, अगले 10 दिन इन राशि वालों के लिए रहेंगे परेशानियों भरे

Rahu Nakshatra Transit 2026 in sawan these zodiac will be shine and get extra benefits
Rahu Nakshatra Transit 2026 - फोटो : अमर उजाला

तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए राहु का नक्षत्र परिवर्तन आर्थिक रूप से लाभकारी साबित हो सकता है। व्यापार का प्रारंभ करने में सफल होंगे। आय के नए स्रोत बनने के योग हैं। जीवन में इस समय खुशियां बनी रहेगी। पुराने लेन-देन में आपको सफलता मिल सकती है। सरकारी क्षेत्र से जुड़े कार्यों में भी आपको विशेष लाभ मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति मिलने के संकेत हैं। निवेश से भी अच्छा लाभ मिलने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rahu Nakshatra Transit 2026 in sawan these zodiac will be shine and get extra benefits
Rahu Nakshatra Transit 2026 - फोटो : अमर उजाला

मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए यह समय किसी बड़े बदलाव का संकेत दे सकता है। व्यापार में नए प्रोजेक्ट और लाभदायक सौदे मिल सकते हैं। नौकरी में उन्नति के योग बनेंगे। पुराने अटके हुए पैसे मिल सकते हैं। यदि अनुशासन और निरंतर प्रयास बनाए रखेंगे, तो यह समय तरक्की से भरा साबित होने वाला रहेगा। इस समय सेहत से जुड़ी परेशानियां दूर होती हुई नजर आएंगी।
Chor Panchak 2026: कब से कब तक रहेगा चोर पंचक? इन गलतियों से बढ़ सकता है आर्थिक नुकसान
Shani Ki Drishti: 27 जुलाई से बदलेंगी शनि की चाल, इन 3 राशियों के जीवन में आएंगे उतार-चढ़ाव

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed