फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sawan 2026: सावन में शनि-गुरु की बदली चाल से इन 3 राशियों पर बरसेगी भोलेनाथ की कृपा

Sat, 11 Jul 2026 06:45 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 11 Jul 2026 06:45 PM IST
सार

सावन का महीना भगवान शिव को बहुत ही प्रिय होता है। इस बार सावन के महीने में गुरु-शनि की चाल में बदलाव का असर कई राशियों पर सकारात्मक रूप से पड़ेगा।

विज्ञापन
Sawan 2026 Guru Shani Rashi Parivartan Positive Impact On These Zodiac Sign
शनि–गुरु महा संयोग - फोटो : amar ujala
सावन का महीना भगवान शिव की पूजा-आराधना के लिए सबसे शुभ और सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन के महीने में शिवजी की आराधना करने से सभी तरह मनोकामना पूरी होती हैं। इस बार सावन महीने की शुरूआत 30 जुलाई से हो रही है। सावन का महत्व न सिर्फ धार्मिक है बल्कि ज्योतिषीय नजरिए से भी महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस वर्ष सावन के महीने में दो प्रमुख ग्रह गुरु और शनि अपनी चाल में बदलाव करेंगे जिससे सभी 12 राशियों के जातकों के ऊपर प्रभाव देखने को मिलेगा। लेकिन सबसे ज्यादा 3 राशियों के लिए सावन का महीना बहुत ही शुभ रहने वाला होगा। 


सावन में गुरु और शनि की चाल
देवगुरु इस समय पुष्य नक्षत्र में हैं और सावन महीने के दौरान पुष्य से अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, गुरु के नक्षत्र परिवर्तन से धन, भाग्य और शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेगा। वहीं कर्मफलदाता शनि सावन के शुरू होने से पहले 27 जुलाई को वक्री हो जाएंगे। इस तरह से सावन के महीने में गुरु और शनि की चाल कई राशियों के लिए नए तरह के अवसर लेकर आ सकता है। 
Sawan 2026 Guru Shani Rashi Parivartan Positive Impact On These Zodiac Sign
मेष राशि - फोटो : amar ujala
मेष राशि
  • सावन का महीना मेष राशि वालों के लिए शुभ साबित रहेगा।
  • इस दौरान आर्थिक लाभ के कई मौके मिलेंगे जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा।
  • भाग्य में जबरदस्त बदलाव और आय में वृद्धि के नए अवसर मिलेंगे। 
  • नौकरीपेशा जातकों को नौकरी में पदोउन्नति और ऊंचा मुकाम मिल सकता है। 
Sawan 2026 Guru Shani Rashi Parivartan Positive Impact On These Zodiac Sign
सिंह राशि - फोटो : amar ujala
सिंह राशि
  • सावन का महीना सिंह राशि वालों के लिए अच्छा और सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा।
  • करियर-कारोबार में नई तरह की ऊंचाईयों को प्राप्त करने के अवसर मिल सकता है। 
  • लंबे समय से रुके हुए काम जल्द से जल्द पूरे होंगे। 
  • कार्यक्षेत्र में कोई नई तरह की जिम्मेदारी मिल सकती है। कार्यस्थल पर आपके काम की प्रशंसा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Sawan 2026 Guru Shani Rashi Parivartan Positive Impact On These Zodiac Sign
धनु राशि - फोटो : amar ujala
धनु राशि
  • धनु राशि वालों के लिए सावन के महीने में गुरु और शनि की चाल में बदलाव अच्छी खबरें लेकर आ सकता है।
  • गुरु के नक्षत्र परिवर्तन और शनि की उल्टी चाल से धनु राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा 
  • आय के नए-नए स्त्रोत मिलेंगे। आर्थिक स्थिति में बेहतर सुधार देखने को मिलेगा। 
  • सावन के महीने में पैतृक संपत्ति के मामलों में आपको लाभ मिल सकता है।
गुरु पूर्णिमा 2026: जानिए इस दिन क्या करें और क्यों है खास
Ashadha Gupt Navratri 2026: कब से शुरू होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि? जानें सही तिथि और घटस्थापना मुहूर्त

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed