फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rashifal 12 July: मेष और सिंह राशि वालों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा धन लाभ और तरक्की

Sat, 11 Jul 2026 06:01 PM IST
श्वेता सिंह आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sat, 11 Jul 2026 06:01 PM IST
सार

12 July Rashifal: त्रयोदशी तिथि और रविवार के दिन चंद्रमा वृषभ व सूर्य मिथुन राशि में होने से हर राशि पर अलग असर पड़ेगा। जानें आर्थिक लाभ, करियर और रिश्तों पर सितारों का आज क्या असर पड़ेगा।

विज्ञापन
Today Prediction Horoscope of 12 July 2026 Aaj Ka Rashifal Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar
12 जुलाई राशिफल - फोटो : amar ujala

12 July Ka Rashifal: आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि और रविवार के इस विशेष दिन ग्रहों की चाल हर राशि पर अलग-अलग असर डालती नजर आ रही है। आज रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित माना जाता है, जिसका प्रभाव कुछ राशियों के लिए विशेष रूप से शुभ रहेगा। चंद्रमा वृषभ राशि में और सूर्य मिथुन राशि में विराजमान होने से यह ग्रह-संयोग कुछ जातकों के लिए आर्थिक लाभ, करियर में प्रगति और रिश्तों में मिठास लेकर आएगा, वहीं कुछ राशियों को सेहत और पारिवारिक मामलों में थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं 12 जुलाई 2026 को सितारों की चाल आपकी राशि पर किस तरह का प्रभाव डाल सकती है।

Today Prediction Horoscope of 12 July 2026 Aaj Ka Rashifal Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

मेष राशि
आज किस्मत आपके पक्ष में नजर आ रही है। अगर कोई कानूनी मामला लंबे समय से उलझा हुआ था, तो राहत की खबर मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग आपका आत्मविश्वास बढ़ाएगा और मनपसंद जिम्मेदारी मिलने से काम में उत्साह बना रहेगा। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा से जुड़े नए अवसर दस्तक दे सकते हैं। हालांकि दूसरों के मामलों में दखल देने से बचें, वरना बेवजह की परेशानी खड़ी हो सकती है। वाहन खरीदने का विचार है तो जल्दबाजी बिल्कुल न करें। परिवार में किसी सदस्य की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है, लेकिन दिन का अधिकांश समय सकारात्मक रहेगा।

Today Prediction Horoscope of 12 July 2026 Aaj Ka Rashifal Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

वृषभ राशि
आज आपकी मेहनत का असर साफ दिखाई देगा। कारोबार में अच्छे परिणाम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा और पुरानी गलतियों से मिली सीख भविष्य में बड़ा फायदा दिला सकती है। संतान की संगति पर थोड़ा ध्यान देना जरूरी होगा। स्वास्थ्य को हल्के में लेने की भूल न करें, क्योंकि छोटी परेशानी भी बढ़ सकती है। दिनभर की व्यस्तता के बीच कहीं घूमने-फिरने या छोटी यात्रा का योग भी बन रहा है, जिससे मन तरोताजा महसूस करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Today Prediction Horoscope of 12 July 2026 Aaj Ka Rashifal Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

मिथुन राशि
आज का दिन संतुलन और सुकून लेकर आएगा। परिवार के साथ बिताया गया समय रिश्तों में नई मिठास घोल सकता है। माताजी को ननिहाल पक्ष के लोगों से मिलवाने का अवसर भी मिल सकता है। सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी के संकेत हैं। व्यापार में किए गए नए बदलाव आगे चलकर लाभदायक साबित हो सकते हैं। यदि जीवनसाथी से कोई बात छिपा रखी है, तो उसके सामने आने की संभावना है, इसलिए खुलकर बातचीत करना बेहतर रहेगा।

विज्ञापन
Today Prediction Horoscope of 12 July 2026 Aaj Ka Rashifal Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

कर्क राशि
आज कई अधूरे काम पूरे होने की उम्मीद है। साझेदारी में किया गया काम शानदार परिणाम देगा और परिवार में विवाह संबंधी अड़चनें भी दूर होती नजर आएंगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। पिताजी से किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। परिवार के साथ कहीं घूमने की योजना भी बन सकती है, जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed