फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Shukra Gochar 2026 Venus Transit to Bring Wealth and Prosperity Lucky Zodiac Sign

शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन से इन राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ और करियर में तरक्की के योग

Sat, 11 Jul 2026 07:24 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 11 Jul 2026 07:24 PM IST
सार

Shukra Nakshatra 2026: ज्योतिष में शुक्र के गोचर और नक्षत्र परिवर्तन का विशेष महत्व होता है। 16 जुलाई 2026 को शुक्र मघा नक्षत्र से निकलकर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे जो इस नक्षत्र में 29 जुलाई तक विराजमान रहेंगे। 

विज्ञापन
Shukra Gochar 2026 Venus Transit to Bring Wealth and Prosperity Lucky Zodiac Sign
Shukra Nakshatra Parivartan 2026 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Shukra Nakshatra 2026: वैदिक ज्योषित में शुक्र ग्रह को धन, वैभव, भोगविलास, प्रेम और सौंदर्य का कारक माना जाता है। जब-जब शुक्र ग्रह गोचर करते हैं या फिर चाल में बदलाव करते हैं इसका व्यापक असर सभी राशियों के जातकों के ऊपर पड़ता है। मौजूदा समय में शुक्र सिंह राशि में विराजमान हैं जो सूर्य की राशि होती है और जल्द ही नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं। शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन से कुछ राशियों पर पर विशेष प्रभाव पड़ सकता है। 
विज्ञापन


शुक्र नक्षत्र परिवर्तन
16 जुलाई 2026 को शुक्र मघा नक्षत्र से निकलकर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे जो इस नक्षत्र में 29 जुलाई तक विराजमान रहेंगे। इसके बाद 29 जुलाई को उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में गोचर करेंगे और ये इस नक्षत्र में 11 अगस्त तक स्थिति रहेंगे।
विज्ञापन


इन राशियों पर रहेगी मेहरबानी 
मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन  से धन और करियर के लिहाज से अनुकूल रहने के संकेत दे रही है। पहले किए गए निवेश से लाभ मिलने की संभावना है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरी और व्यवसाय में आपकी मेहनत रंग लाएगी तथा वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी और प्रेम संबंधों में आपसी विश्वास बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन नई उपलब्धियां लेकर आ सकता है। करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे और नौकरी बदलने की योजना बना रहे लोगों को सकारात्मक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होने लगेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और लोगों के बीच आपकी छवि मजबूत होगी।

सिंह राशि
शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन  सिंह राशि के जातकों के लिए यह गोचर विशेष लाभकारी साबित हो सकता है। आपके आत्मविश्वास और व्यक्तित्व का प्रभाव दूसरों पर साफ दिखाई देगा। व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं और लाभ में बढ़ोतरी होने के संकेत हैं। साझेदारी में किए गए कार्य भी अच्छे परिणाम देंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिभा की सराहना होगी और सफलता के नए रास्ते खुल सकते हैं।

तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए यह नक्षत्र परिवर्तन शुभ फलदायी रहने की संभावना है। आमदनी बढ़ाने के नए अवसर प्राप्त होंगे और आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में बेहतर होगी। परिवार के साथ सुखद समय बिताने का मौका मिलेगा। मानसिक तनाव कम होगा और जीवन में संतुलन व सकारात्मकता का अनुभव होगा। यदि किसी नई योजना पर काम शुरू करना चाहते हैं, तो समय आपके पक्ष में रह सकता है।


गुरु पूर्णिमा 2026: जानिए इस दिन क्या करें और क्यों है खास
Ashadha Gupt Navratri 2026: कब से शुरू होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि? जानें सही तिथि और घटस्थापना मुहूर्त

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed