{"_id":"69a000cbca3f5b8d3d075a9d","slug":"shani-asta-2026-brings-financial-gains-to-these-4-zodiac-signs-big-earnings-after-holi-2026-02-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shani Asta 2026: मार्च में शनिदेव होंगे अस्त, इन 4 राशियों को धन और सफलता में मिलेगी बढ़ोत्तरी","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Shani Asta 2026: मार्च में शनिदेव होंगे अस्त, इन 4 राशियों को धन और सफलता में मिलेगी बढ़ोत्तरी
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shweta Singh
Updated Thu, 26 Feb 2026 01:51 PM IST
सार
Shani Asta 2026: शनि अस्तकी अवधि 13 मार्च से 22 अप्रैल 2026 तक रहेगी। इन राशियों के जातक करियर, व्यवसाय और वित्तीय मामलों में विशेष लाभ महसूस करेंगे। मेहनत का पूरा फल मिलेगा और भविष्य की योजनाओं को गति मिलेगी।
विज्ञापन
1 of 5
13 मार्च 2026 से 22 अप्रैल 2026 तक शनि अस्त रहेगा।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Shani Asta Ki Rashiyon Par Prabhav: 13 मार्च 2026 को शनिदेव मीन राशि में अस्त होने वाले हैं। शनि ग्रह मीन राशि में 22 अप्रैल 2026 तक अस्त रहेंगे। इस समयावधि का प्रभाव कुछ राशियों के जीवन में विशेष रूप से देखने को मिलेगा। शनिदेव के अस्त होने के बाद जहां कुछ राशियों के समक्ष परेशानियां आ सकती है तो कुछ राशियों के लिए यह समय खुशखबरी लेकर आ सकता है।
कार्यक्षेत्र में सफलता के नए अवसर मिलेंगे।
- फोटो : daily rashifal
सिंह राशि
मीन राशि में शनि के अस्त होने का प्रभाव सिंह राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाला है। आपका आत्मबल बढ़ेगा। इसके साथ ही आप मानसिक स्थिरता महसूस करेंगे। करियर की बात करें तो लंबे समय से चल रही परेशानियों से राहत मिलेगी। कार्यक्षेत्र में सफलता के नए अवसर मिलेंगे। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी। परिवारिक माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। व्यवसायिक गतिविधियों में आमदनी में वृद्धि होगी।
3 of 5
अचानक धन लाभ के योग बनेंगे।
- फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
शनि के अस्त होने के बाद धनु राशि के जातकों के जीवन में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार की संभावना है। अचानक धन लाभ के योग बनेंगे। यह समय जीवन में नए लक्ष्य निर्धारित करने का है। करियर या व्यवसाय में प्रगति के नए मार्ग खुलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं।
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए शनि का अस्त होने का समय लाभकारी रहेगा। इस दौरान अचानक धन प्राप्ति के योग हैं। व्यापार में बड़ी डील या मुनाफे के अवसर उत्पन्न होंगे। लंबे समय से अटका हुआ धन वापस आने की संभावना है। मीडिया, सेल्स या विपणन से जुड़े पेशेवरों के लिए यह समय लाभकारी साबित होगा। मानसिक तनाव कम होगा। जीवन में सहजता और संतुलन अनुभव होगा।
विज्ञापन
5 of 5
साझेदारी से जुड़े कार्यों में लाभ के अवसर बनेंगे।
- फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए यह समय आत्मविश्वास में वृद्धि लेकर आएगा। बड़े निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी। सामाजिक स्तर पर मान-सम्मान बढ़ेगा। साझेदारी से जुड़े कार्यों में लाभ के अवसर बनेंगे। वैवाहिक जीवन में तनाव दूर होगा। परिवारिक संबंधों में सामंजस्य बढ़ेगा।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।