फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Guru Margi 2026: गुरु मार्गी होने से इन राशि वालों को व्यापार में होगा जबरदस्त लाभ, विवाह के भी बनेंगे योग

Thu, 26 Feb 2026 01:04 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Thu, 26 Feb 2026 01:04 PM IST
सार

Guru Margi 2026: गुरु के मार्गी होने से कुछ राशि वालों के अच्छे दिन प्रारंभ हो सकते हैं। विशेष रूप से करियर और प्रेम विवाह के योग बन सकते हैं। साथ ही यह समय व्यापार में लाभ के अत्यंत शुभ संकेत दे रहा है। आइए इन लकी राशियों के नाम जानते हैं।
 

विज्ञापन
Guru Margi 2026 these zodiac will get benefits and success
Guru Margi 2026 - फोटो : अमर उजाला

Guru Margi 2026: ज्योतिष में देव गुरु बृहस्पति को सबसे शुभ ग्रह माना जाता है। उनका प्रभाव जातकों के ज्ञान में वृद्धि से लेकर विवाह के योग बनाता है। यही नहीं गुरु का गोचर भी राशियों के लिए भाग्यशाली साबित होता है। वर्तमान में गुरु मिथुन राशि में विराजमान हैं। यहां रहते हुए वह मार्गी होने जा रहा है। ज्योतिषियों के मुताबिक, 11 मार्च 2026 को सुबह 6 बजकर 17 मिनट पर गुरु मिथुन में ही मार्गी हो जाएंगे। इस दौरान कुछ राशियों के जीवन पर इसका सकारात्मक असर दिखाई दे सकता है। चूंकि देव गुरु भाग्य, संतान और धन के कारक है, इसलिए जातकों का भाग्योदय संभव है। साथ ही यह समय जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लेकर आने वाला है। ऐसे में आइए इन लकी राशियों के नाम जानते हैं।



Chandra Grahan 2026: 3 मार्च को लगेगा चंद्र ग्रहण, कन्या सहित इन राशि वालों के जीवन में आएगा बड़ा बदलाव
Angarak Yog On Holi 2026: होली पर मंगल-राहु की युति, इन राशि वालों के लिए समय रहेगा कष्टकारी

Guru Margi 2026 these zodiac will get benefits and success
Guru Margi 2026 - फोटो : daily rashifal

सिंह राशि
गुरु मार्गी होने से सिंह राशि वालों की किस्मत चमक सकती हैं। माना जा रहा है, गुरु सिंह राशि वालों के ग्यारहवें भाव में प्रभाव डालेंगे। इससे आपको धन लाभ, आय, इच्छापूर्ति और मित्रों की संख्याओं में इजाफा देखने को मिलेहा। गुरु के मार्गी होते ही आपके अटके हुए काम बन सकते हैं। कार्यक्षेत्र में प्रभावशाली लोगों से संपर्क बढ़ेगा। आपके करियर में उन्नति आएगी और प्रमोशन के नए अवसर मिलेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कला के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे और स्वयं एक नई पहचान बनाने में सफल होंगे।

Rahu Favourite Zodiac Signs: इन तीन राशियों पर रहती है राहु की कृपा, हमेशा पाती हैं सुरक्षा और सहारा
Shukra Nakshatra Parivartan: होली से पहले चमकेगी किस्मत, इन चार राशियों को मिलेगा शुक्रदेव का आशीर्वाद

Guru Margi 2026 these zodiac will get benefits and success
Guru Margi 2026 - फोटो : अमर उजाला

तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए समय किसी चमत्कार से कम नहीं रहने वाला है। आपकी लव लाइफ पहले से बेहतर बनेगी। तुला राशि के जातकों के लिए गुरु तीसरे और छठे भाव के स्वामी होकर नवम भाव में मार्गी होंगे। ऐसे में उच्च शिक्षा की कामना पूरी होगी। विदेश यात्रा के योग बनेंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में सकारात्मकता आएगी।

Budh Asta 2026: बुध के अस्त होने से इन राशि वालों को व्यापार में होगा धन लाभ, करियर में भी आएगा बड़ा उछाल
March Lucky Horoscope 2026: मार्च में इन 3 राशि के लोग करेंगे तरक्की और होगा मुनाफा, यहां पढ़ें लकी राशिफल

विज्ञापन
विज्ञापन
Guru Margi 2026 these zodiac will get benefits and success
Guru Margi 2026 - फोटो : अमर उजाला

मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए यह समय करियर में बड़ा उछाल लेकर आने वाला है। मकर राशि वालों के लिए गुरु तीसरे और बारहवें भाव के स्वामी होकर छठे भाव में मार्गी होंगे। इससे विरोधियों पर विजय प्राप्त कर सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों में राहत मिलने के संकेत हैं। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने वाला है। आर्थिक और व्यक्तिगत सुधार के योग बनेंगे।

Planetary Parade 2026: 28 फरवरी को बनेगा 6 ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन राशि वालों की बदलेगी तकदीरें

 



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed