{"_id":"699ff402137498ded8011978","slug":"trigrahi-yog-2026-sun-saturn-venus-conjunction-in-pisces-brings-wealth-success-to-these-3-zodiac-signs-2026-02-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Trigrahi Yog 2026: मार्च में होगा त्रिग्रही योग का निर्माण, इन तीन राशियों को मिलेगा आर्थिक लाभ","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Trigrahi Yog 2026: मार्च में होगा त्रिग्रही योग का निर्माण, इन तीन राशियों को मिलेगा आर्थिक लाभ
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shweta Singh
Updated Thu, 26 Feb 2026 12:53 PM IST
सार
Trigrahi Yog 2026:मार्च 2026 का त्रिग्रही राजयोग मीन राशि में सूर्य, शनि और शुक्र की युति से बन रहा है। यह समय विशेष रूप से तीन राशियों के लिए शुभ रहेगा। उनके करियर में उन्नति और आमदनी में बढ़ोतरी के संकेत हैं। जीवन में सकारात्मक बदलाव और सफलता का दौर शुरू होगा।
विज्ञापन
1 of 4
15 मार्च को सूर्य, शनि और शुक्र की युति मीन राशि में त्रिग्रही राजयोग का निर्माण करेगी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Trigrahi Yog Lucky Zodiac Sign: मार्च 2026 का महीना ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है। 15 मार्च को सूर्य, शनि और शुक्र की युति मीन राशि में होगा। इसके कारण त्रिग्रही राजयोग का निर्माण होगा। इन ग्रहों के दुर्लभ त्रिग्रही योग के प्रभाव से वैसे तो सभी राशियों पर शुभ प्रभाव लेगा लेकिन कुछ ऐसी विशेष राशियां है जिसके जीवन में खास बदलाव होने की संभावना है।
व्यवसायियों के लिए नए अवसर खुलेंगे और निवेश में लाभ के संकेत हैं।
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
मार्च का महीना वृषभ राशि वालों के लिए खुशखबरी लेकर आ सकता है। इस योग के प्रभाव से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आय के नए स्रोत खुलेंगे। करियर में ऊंचाइयां छुएंगे। नौकरी पेशा लोगों को नई नौकरी के अवसर मिल सकता हैं। इसके साथ ही पदोन्नति मिलने के भी संकेत हैं। व्नियापर में अगर आपने nivesh किया है तो उसका लाभ मिलेगा। विदेश में नौकरी के अवसर के भी योग हैं।
3 of 4
करियर में नए पद या नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं।
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए त्रिग्रहीयोग के प्रभाव से आय में बढ़ोतरी होगी। यदि आपने कोई कर्ज लिया था तो उससे आर्थिक रूप से मुक्ति मिलेगी। अचानक से धन प्राप्ति के योग बनने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के शुभ योग बन रहे हैं। व्यवसाय में अच्छा मुनाफा होने के संकेत हैं। मकान या वाहन जैसी सुख-सुविधाएं भी मिल सकती है । कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलने के योग हैं। परिवार का माहौल भी खुशनुमा रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
संपत्ति में निवेश करने का सपना पूरा हो सकता है।
- फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
त्रिग्रही राजयोग के प्रभाव से धन-धान्य में वृद्धि होगी। कई नए स्रोतों से आर्थिक लाभ प्राप्त होंगे। किसी विशेष व्यक्ति से हुई मुलाकात लाभ दिला सकती है। करियर या व्यवसाय में भी लाभ मिलेगा। नया प्रोजेक्ट या काम शुरू करने की योजना भी आपके हित में रहेगी। काफी समय से रुका हुआ धन वापस आने की संभावना है। संपत्ति में निवेश कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।