सब्सक्राइब करें

Shani Nakshtra Parivartan 2026: शनि ने किया नक्षत्र परिवर्तन, अक्तूबर तक इन राशि वालों पर रहेंगे मेहरबान

धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Megha Kumari Updated Tue, 19 May 2026 01:06 PM IST
सार

Shani Nakshatra Parivartan 2026: शनि गोचर इन राशियों के लिए शुभ रहने वाला है। इस दौरान जातकों के लंबे समय से रुके हुए कार्यों में गति आने के संकेत हैं, वहीं मेहनत का पूरा फल भी प्राप्त हो सकता है।

विज्ञापन
Shani Nakshtra Parivartan 2026 these zodiac will shine and get success
Shani Nakshtra Parivartan 2026 - फोटो : अमर उजाला

Shani Nakshatra Parivartan 2026: ज्योतिषियों के अनुसार, जब भी शनि अपनी चाल, राशि या नक्षत्र बदलते हैं, तो 12 राशियों पर इसका प्रभाव देखने को मिलता है। इस दौरान कुछ राशियों को लाभ, तो कुछ की परेशानियां भी बढ़ती हैं। हाल ही में न्याय के देवता शनि ने रेवती नक्षत्र में प्रवेश किया है। वह 9 अक्तूबर 2026 तक इसी नक्षत्र में विराजमान रहेंगे। ऐसे में शनि का यह गोचर भी कुछ राशियों के लिए विशेष परिणाम लेकर आया है। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार, इस अवधि में कई जातकों को करियर में सफलता, धन प्राप्ति, व्यापार और पारिवारिक जीवन में कई तरह के सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आइए इन लकी राशियों को जानते हैं।


Dashank Yog: सूर्य-शुक्र के शक्तिशाली संयोग से सौभाग्य और सफलता का योग, 3 राशियों के लिए बनेगा सुनहरा अवसर
केतु गोचर से इन राशियों के करियर पर पड़ सकता है बुरा असर, बिजनेस में हो सकती है हानि

Shani Nakshtra Parivartan 2026 these zodiac will shine and get success
Shani Nakshtra Parivartan 2026 - फोटो : अमर उजाला

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए शनि का यह नक्षत्र परिवर्तन आर्थिक दृष्टि से काफी शुभ माना जा रहा है। व्यापार से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ मिलने के संकेत हैं। इसके अलावा पहले कहीं निवेश किया था, तो उससे भी सकारात्मक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। सभी का साथ प्राप्त होगा। शनि के शुभ प्रभाव से मिथुन राशि वालों के आय के नए स्रोत बनने की संभावना है। छात्रों को इस समय मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है। इस दौरान आपके निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी, जिससे कई महत्वपूर्ण काम समय पर पूरे हो सकते हैं।
Lucky Zodiac Signs: बुध-शुक्र की युति से बनेगा लक्ष्मी नारायण राजयोग, 5 राशियों पर बरसेगा पैसा

Trending Videos
Shani Nakshtra Parivartan 2026 these zodiac will shine and get success
Shani Nakshtra Parivartan 2026 - फोटो : अमर उजाला

तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए यह समय लाभकारी रहेगा, क्योंकि आर्थिक मामलों में सुधार देखने को मिलेगा। मेहनत और लगन से सुख-सुविधाओं की बढ़ोतरी हो सकती है। स्वास्थ्य पहले की तुलना में बेहतर रह सकता है। आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। नौकरी और बिजनेस दोनों क्षेत्रों में तरक्की के योग बन रहे हैं। भविष्य से जुड़ी योजनाओं पर काम करना लाभकारी साबित हो सकता है। दोस्तों के साथ किसी नए काम का प्रारंभ करने में सफलता हासिल करेंगे।

Grahan Yog 2026: 23 मई को बनेगा ग्रहण योग, कन्या सहित इन राशियों की बढ़ेगी टेंशन

विज्ञापन
विज्ञापन
Shani Nakshtra Parivartan 2026 these zodiac will shine and get success
Shani Nakshtra Parivartan 2026 - फोटो : अमर उजाला

मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए शनि का यह गोचर करियर और व्यापार में प्रगति दिलाने वाला माना जा रहा है। जो लोग लंबे समय से नए अवसर की तलाश में थे, उन्हें अच्छी खबर मिल सकती है। विवाह के लिए कई अच्छे प्रस्ताव आपको देखने को मिलेंगे। इस समय जीवन से जुड़ा कोई बड़ा फैसला आप लेंगे। परिवार का सहयोग मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। यह समय मेहनत और धैर्य के बल पर बड़ी सफलता दिला सकता है। कोई नया वाहन आप खरीद सकते हैं।

Guru Gochar 2026: जून की शुरुआत में गुरु का गोचर, इन 3 राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन
Budh Uday: 23 मई को बुध होंगे उदय, इन 5 राशियों को मिल सकती है नौकरी और व्यापार में सफलता

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed