फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shani Vakri 2026: 27 जुलाई को शनिदेव चलेंगे उल्टी चाल, जानिए तुला से मीन राशि पर कैसा पड़ेगा प्रभाव

Sat, 18 Jul 2026 02:02 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 18 Jul 2026 02:02 PM IST
सार

27 जुलाई को न्याय और कर्मफलदाता शनि मीन राशि में वक्री होंगे जिसके चलते सभी 12 राशियों पर पर सकारात्मक और नकारात्मक दोनों ही तरह का प्रभाव देखने को मिलेगा। 

विज्ञापन
shani vakri 2026 saturn retrograde 2026 july 27 impact on zodiac sign
Shani Vakri 2026 - फोटो : अमर उजाला
Shani Vakri 2026: वैदिक ज्योतिष में कर्मफलदाता और न्यायप्रिय शनि 27 जुलाई 2026 से मीन राशि में वक्री होने जा रहे हैं। शनि यहां पर 138  दिनों तक वक्री चाल से चलेंगे। ज्योतिष में शनि जब भी उल्टी चाल से चलते हैं तो इसको ज्योतिष में एक महत्वपूर्ण घटना मानी जाती है। शनि की वक्री चाल से व्यक्ति के करियर, व्यापार, आर्थिक स्थिति, रिश्तों और सेहत पर देखने को मिलता है। आइए जानते हैं शनि की वक्री चाल से तुला से मीन राशि वालों पर किस तरह का प्रभाव पड़ेगा इसका ज्योतिषी विश्लेषण करते हैं। 
shani vakri 2026 saturn retrograde 2026 july 27 impact on zodiac sign
तुला राशि - फोटो : amar ujala
तुला राशि पर शनि के व्रकी होने का प्रभाव
27 जुलाई 2026 को शनि के वक्री होने से शनिदेव आपकी राशि से छठे भाव में वक्री होंगे। कुंडली का छठा भाव शत्रु, ऋण और रोग का माना जाता है। ऐसे में इस राशि के जातकों को सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होगी। आने वाला समय में प्रतियोगी परीक्षा और नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बहुत ही अच्छा और बेहतरीन रहेगा। इसके अलावा कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपको सफलता मिलेगी। 
shani vakri 2026 saturn retrograde 2026 july 27 impact on zodiac sign
वृश्चिक राशि - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि पर शनि के वक्री होने का प्रभाव
शनि का वक्री होना वृश्चिक राशि वालों के लिए आपकी कुंडली के पंचम भाव में हो रहा है। कुंडली के पंचम भाव शिक्षा और प्रेम संबंधों का होता है। इससे संतान से जुड़ी अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। छात्रों के लिहाज से आने वाला समय अच्छा रहेगा। कला और रचनात्मक कार्यो में सफलता मिल सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
shani vakri 2026 saturn retrograde 2026 july 27 impact on zodiac sign
धनु राशि - फोटो : amar ujala
धनु राशि पर शनि के वक्री होने का प्रभाव
शनि के वक्री होने पर धनु राशि वालों के लिए शनि देव आपकी राशि से चौथे भाव में वक्री होंगे जिससे पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती है। संपत्ति और वाहन से जुड़े मामलों में सोच-समझकर निर्णय लेना होगा। इस दौरान पारिवारिक जिम्मेदारियों में वृद्धि हो सकती है। जमीन या मकान से जुड़े कार्यों में देरी होने की संभवाना है। माता की सेहत पर विशेष ध्यान देना होगा। 
विज्ञापन
shani vakri 2026 saturn retrograde 2026 july 27 impact on zodiac sign
मकर राशि - फोटो : amar ujala
मकर राशि पर शनि वक्री होने का प्रभाव
शनि के वक्री होने पर शनिदेव आपकी राशि से तीसरे भाव में वक्री होंगे। जिससे आपके साहस और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नए-नए लोगों से भविष्य में आपके लिए लाभ के अवसर मिल सकते हैं। इस दौरान भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। 

Guru Chandal Yog: कुंडली में कब बनता है गुरु चांडाल योग ? जानें इसके दुष्प्रभाव और बचाव के उपाय

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed