फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सूर्य-शनि की युति से बनेगा खास योग, इन राशि वालों को सुख-समृद्धि और करियर में उन्नति के योग

Wed, 25 Feb 2026 06:48 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 25 Feb 2026 06:48 PM IST
सार

15 मार्च को सूर्य-शनि युति मीन राशि में करीब 30 वर्षों के बाद होगा। आइए जानते है शनि-सूर्य की युति से किन राशि वालों को लाभ मिल सकता है। 

विज्ञापन
Sun Saturn Conjunction in Meen to Change Fortune for These Zodiac Signs
मीन राशि में सूर्य शनि की युति - फोटो : अमर उजाला
वैदिक ज्योतिष के अनुसार 15 मार्च को ग्रहों के राजा सूर्य और कर्मफलदाता शनि की युति होने वाली है। 30 साल बाद मीन राशि में शनि और सूर्य का संयोग बनने जा रहा है। आपको बता दें कि अभी मीन राशि में शनि संचरण कर रहे हैं और 15 मार्च 2026 को सूर्यदेव मीन राशि में प्रवेश करेंगे जिससे मीन राशि में सूर्य-शनि की युति होगी। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को आत्मा, सत्ता, नेतृत्व, मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा आदि का कारक माना जाता है, वहीं शनिदेव को कर्म, अनुशासन,और न्याय का कारक माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि और सूर्य की आपस में शत्रुता का भाव होता है जिससे कारण इन दोनों की युति काफी चुनौतीपूर्ण रहती है, लेकिन कुछ विशेष परिस्थितियों में यह युति कुछ राशि वालों के लिए बहुत ही कारगर साबित होती है। आइ जानते हैं शनि-सूर्य की युति से किन राशि वालों को इसका लाभ मिलेगा। 
Sun Saturn Conjunction in Meen to Change Fortune for These Zodiac Signs
मिथुन राशि - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए शनि-सूर्य की युति का संयोग बहुत ही शुभ और फलदायी साबित सिद्ध हो सकता है। आपकी राशि में यह योग कर्म भाव में बनेगा, जिससे भाग्य का अच्छा लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को नई नौकरी में प्रमोशन, स्थान परिवर्तन के योग बन सकते हैं। जो लोग अपना किसी तरह का व्यापार आदि करते हैं उनको कार्यों में सफलता मिल सकती है। आर्थिक मामलों में आपको लाभ मिल सकता है।  
Sun Saturn Conjunction in Meen to Change Fortune for These Zodiac Signs
कर्क राशि - फोटो : amar ujala
कर्क राशि 
कर्क राशि वालों के लिए शनि-सूर्य का संयोग आपके लिए बहुत ही शुभ और लाभकारी सिद्ध हो सकता है। यह योग आपकी राशि से भाग्य के स्थान पर बनेगा जिससे आपको भाग्य का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। बिजनस में कोई नई डील फाइनल हो सकती है। परिवार में सकारात्मक माहौल का सामना करना पड़ सकता है। किसी के साथ साझेदारी अच्छी हो सकती है। परिवार में सकारात्मक माहौल रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Sun Saturn Conjunction in Meen to Change Fortune for These Zodiac Signs
मीन राशि - फोटो : amar ujala
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए सूर्य-शनि का संयोग बहुत ही शुभ और अच्छा साबित हो सकता है। आपकी राशि में यह योग लग्न भाव में बनेगा। ऐसे में आपके मान-सम्मान में पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। करियर में आपको नई तरह की जिम्मेदारियां मिल सकती है। लंबे समय से अटके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। बिजनेस में निवेश संबंधी योजनाएं बहुत ही सोच-समझकर करेंगे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed