फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Surya Grahan 2026: 12 अगस्त को लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, कन्या सहित इन राशि के लोग रहें अलर्ट

Thu, 30 Jul 2026 03:28 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Thu, 30 Jul 2026 03:28 PM IST
सार

Surya Grahan 2026: 12 अगस्त को लगने वाला सूर्य ग्रहण धार्मिक-ज्योतिषीय और खगोल दृष्टि से महत्वपूर्ण रहेगा। इसका प्रभाव देश-दुनिया समेत व्यक्ति विशेष पर देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन
Surya Grahan on 12 auguts 2026 time and impact on zodiac sign in hindi
Surya Grahan 2026 - फोटो : अमर उजाला

Surya Grahan 2026: इस साल 12 अगस्त 2026 को वर्ष का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। हालांकि, यह भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। लेकिन ज्योतिषीय दृष्टि से यह ग्रहण बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ज्योतिषियों के अनुसार, यह सूर्य ग्रहण ग्रहों के विशेष संयोग के बीच लगेगा, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर किसी न किसी रूप में देखने को मिल सकता है। वहीं, कुछ राशि के जातकों के लिए यह समय चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। इस दौरान सामान्य कार्यों में भी अपेक्षा से अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है और योजनाओं में बाधाएं आने की संभावना रहेगी। आइए इनके बारे में जानते हैं।


Grah Gochar: अगस्त में सूर्य, बुध और मंगल के गोचर से बनेंगे शुभ योग, इन राशियों को मिलेंगे तरक्की के मौके

Surya Grahan on 12 auguts 2026 time and impact on zodiac sign in hindi
Surya Grahan 2026 - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि
कर्क राशि वालों को थोड़ी परेशानियां झेलनी पड़ सकती है। इस दौरान धैर्य और समझदारी से काम लेने की जरूरत होगी। दांपत्य जीवन में मतभेद उभर सकते हैं। किसी नए कार्य की शुरुआत करने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह लेना आपके लिए लाभदायक रहेगा। खर्चों में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है, जिससे बजट बिगड़ सकता है। कोई यात्रा अगर करने जा रहे हैं, तो अभी रूकना आपके लिए बेहतर रहेगा। 
Sawan 2026: इन 3 राशि वालों की पूरे सावन चमकेगी किस्मत, करियर से लेकर निवेश तक मिलेंगे मनचाहे परिणाम

Surya Grahan on 12 auguts 2026 time and impact on zodiac sign in hindi
Surya Grahan 2026 - फोटो : daily rashifal

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। कोर्ट के मामले में राहत पाने के लिए अधिक परिश्रम करने पड़ सकते हैं। खर्चों में भी बढ़ोतरी होने की संभावना है। परिवार में किसी बात को लेकर आपका विवाद हो सकता है। किसी भी नए काम को करने से पहले अपनों से भी सलाह करना आपके लिए बेहतर साबित होगा।  कार्यक्षेत्र में विवादों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें और जल्दबाजी से बचें।
Sawan 2026: सावन में शनि की रहेगी उल्टी चाल, जानें किन राशि वालों की चमकेगी किस्मत और किसके अटकेंगे काम

विज्ञापन
विज्ञापन
Surya Grahan on 12 auguts 2026 time and impact on zodiac sign in hindi
Surya Grahan 2026 - फोटो : अमर उजाला

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के बनते हुए कामों में रुकावटें आ सकती हैं। सेहत को लेकर परेशान हो सकते हैं। निवेश के आपको मौके मिलेंगे। किसी परीक्षा की तैयारी करने के लिए घर से बाहर जा सकते हैं। दोस्तों का सहयोग कम प्राप्त होने से मन दुखी हो सकता है। किसी के साथ लड़ाई-झगड़ा करने से बचें। करियर में भी कुछ रुकावटें आ सकती हैं। किसी भी कार्य में लापरवाही न करें और धैर्य के साथ आगे बढ़ें, तभी परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी।

Sawan Mantra: सावन के पहले सोमवार पर राशि अनुसार करें शिव मंत्र जाप, इन खास उपायों से मिलेंगे शुभ फल

 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed