सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Surya Grahan 2026: 17 फरवरी को 2 घंटे 31 मिनट तक लगेगा सूर्य ग्रहण, जानें क्या भारत में देगा दिखाई ?

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Fri, 30 Jan 2026 03:31 PM IST
सार

Surya Grahan on 17 February 2026: 17 फरवरी 2026 को ग्रहण लगने जा रहा है। ऐसे में इसका समय और भारत में क्या प्रभाव होगा, आइए जानते हैं। साथ ही यह कहां-कहां नजर आने वाला है, यह भी जानेंगे।
 

विज्ञापन
Surya Grahan on 17 February 2026 time and impact on india know Solar Eclipse Time
Surya Grahan on 17 February 2026 - फोटो : अमर उजाला

Surya Grahan on 17 February 2026: 17 फरवरी 2026 को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने वाला है। यह खगोलीय घटना ज्योतिष और धार्मिक दोनों ही दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण होगी, क्योंकि इसका खास प्रभाव देश-दुनिया के साथ-साथ व्यक्ति के जीवन पर भी देखने को मिलता है। दरअसल, हिंदू धर्म में सूर्य ग्रहण को अशुभ समय माना गया है। मान्यता है कि, ग्रहण काल की अवधि में नकारात्मक शक्तियां सक्रिय होती हैं और इससे शुभ और मांगलिक कार्यों को करने से बचना चाहिए अन्यथा रुकावट आ सकती हैं। यही नहीं ग्रहण में जहां पूजा-पाठ की मनाही होती हैं, वहीं दान का विशेष महत्व माना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि, साल 2026 के पहले सूर्य ग्रहण का समय क्या रहेगा और क्या यह भारत में प्रभावी होगा।

Trending Videos
Surya Grahan on 17 February 2026 time and impact on india know Solar Eclipse Time
Surya Grahan on 17 February 2026 - फोटो : Freepik

कब लगता है सूर्य ग्रहण ?
वैज्ञानिकों के मुताबिक, जब सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी एक सीधी रेखा में आते हैं, तो सूर्य ग्रहण लगता है। यह एक महत्वपूर्ण घटना है, जिसे खगोल और धार्मिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Surya Grahan on 17 February 2026 time and impact on india know Solar Eclipse Time
Surya Grahan on 17 February 2026 - फोटो : अमर उजाला

सूर्य ग्रहण और उसका प्रभाव 
ज्योतिषियों के मुताबिक, सूर्य ग्रहण 17 फरवरी 2026 को लगने वाला है। यह मंगलवार का दिन है, जिसपर फाल्गुन अमावस्या तिथि रहेगी। इस दौरान ग्रहण की शुरुआत शाम 5 बजकर 26 मिनट पर होगी। इसका समापन शाम 7 बजकर 57 मिनट पर माना जा रहा है। ग्रहण की कुल अवधि 2 घंटे 31 मिनट तक रहने वाली है। यह एक वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा, रिंग ऑफ फायर भी कहा जाता है। हालांकि, यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं नजर आएगा, इसलिए इसका कोई भी प्रभाव मान्य नहीं होगा।

Surya Grahan on 17 February 2026 time and impact on india know Solar Eclipse Time
Surya Grahan on 17 February 2026 - फोटो : Freepik

सूतक काल लगेगा या नहीं ?
ज्योतिषियों के मुताबिक, साल का पहला सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। साथ ही इसका कोई भी प्रभाव मान्य नहीं होगा। ऐसे में ग्रहण से पहले लगने वाला सूतक काल भी नहीं लगेगा। 

Mangal Gochar 2026: होली पर मंगल करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, इन 5 राशियों के जीवन में आएंगे शुभ बदलाव

विज्ञापन
Surya Grahan on 17 February 2026 time and impact on india know Solar Eclipse Time
Surya Grahan on 17 February 2026 - फोटो : Freepik

कहां-कहां नजर आएगा सूर्य ग्रहण ? 
खगोल वैज्ञानिकों के मुताबिक, 17 फरवरी को लगने वाला सूर्य ग्रहण अटार्कटिका सहित अर्जेंटीना, बोत्सवाना, ब्रिटिश इंडियन ओशन क्षेत्र, चिली, कोमोरोस, इस्वातिनी (स्वाजीलैंड), फ्रांसीसी दक्षिणी क्षेत्र, लेसोथो, मेडागास्कर, मलावी, मॉरीशस, मायोटे, मोजाम्बिक, नामीबिया, रियूनियन आईलैंड्स, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिणी जॉर्जिया/सैंडविच आईलैंड्स, तंजानिया, जाम्बिया और जिम्बॉब्वे में देखा जा सकता है। 

February Lucky Horoscope 2026:  फरवरी में मेष सहित इन राशि वालों की होगी बल्ले-बल्ले, हर क्षेत्र में करेंगे तरक्की

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed