Shukra Gochar in Kumbh 2026: फरवरी में सुख-सौभाग्य के कारक शुक्र राशि परिवर्तन करेंगे। वह 6 फरवरी 2026 को रात 12 बजकर 52 मिनट पर कुंभ राशि में गोचर करेंगे। ज्योतिष शास्त्र में कुंभ को शनि की राशि माना गया है और इसलिए शुक्र का यहां आना कई राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। दरअसल, शुक्र प्रेम, आकर्षण व भौतिक सुख के प्रतीक होते हैं, वहीं शनि परिश्रम और संघर्ष के कारक माने जाते हैं। ऐसे में जब शुक्र शनि की राशि कुंभ में आते हैं, तो कुछ राशि वालों की समस्याएं बढ़ सकती हैं। यही नहीं जातकों को धन लाभ, व्यापार विस्तार, रिश्ते और परीक्षा आदि में कुछ परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि, शुक्र गोचर से किन राशियों को सावधान रहने की आवश्यकता रहने वाली हैं।
Shukra Gochar: शुक्र करेंगे शनि के घर प्रवेश, कन्या सहित इन राशि वालों को करियर-कारोबार में आएंगी दिक्कतें
Shukra Gochar in Kumbh 2026: ज्योतिषियों के मुताबिक, शुक्र गोचर से कुछ राशि वालों को आर्थिक मामलों में सतर्क रहना होगा। उनके अचानक खर्चों में वृद्धि व विलासिता की वस्तुओं में कमी आ सकती हैं।
- वृषभ राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर थोड़ा समस्याओं से भरा हो सकता है।
- शुक्र आपके दसवें भाव में प्रवेश करने जा रहे हैं।
- धन खर्च की अधिकता बनी रहेगी।
- भौतिक सुख में कमी महसूस होगी।
- परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को अधिक परिश्रम की आवश्यकता रहेगी।
- धन उधार देने से बचें, क्योंकि आपके उस धन के वापस आने में समस्याएं खड़ी होगी।
Mangal Gochar 2026: होली पर मंगल करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, इन 5 राशियों के जीवन में आएंगे शुभ बदलाव
कन्या राशि
- कन्या राशि वालों के लिए समय मुश्किलों से भरा रहेगा, क्योंकि शुक्र आपके छठे भाव में प्रवेश करने जा रहे हैं।
- पुरानी बातें आपको परेशान करेगी और तनाव का स्तर बढ़ता हुआ नजर आएगा।
- नई नौकरी के लिए अभी और प्रयास करने होंगे।
- इस समय कागजी काम समय पर निपटाएं और धन के लेनदेन में सावधानी बरतें।
- पैतृक संपत्ति को लेकर कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।
- धन के लेनदेन में खूब सावधानी बरतनी होगी।
- व्यापार में विशेष सावधानी बरतनी होगी, अन्यथा लाभ प्रभावित हो सकता है।
- धनु राशि वालों के तीसरे भाव में शुक्र गोचर करने जा रहे हैं।
- नए काम प्रारंभ करने में समस्याएं आएंगी और धन लाभ में चुनौतियां आएंगी।
- शुभ समाचार के लिए और इंतजार करना होगा।
- लोगों से संपर्क स्थापित में सावधानी रखें।
- बुद्धि और विवेक से ही कठिनाइयों से उबर सकते हैं।
- सेहत को लेकर भी थोड़ा एहतियात बरतनी होगी।
- खुद के साथ जीवनसाथी की सेहत भी चिंता का कारण बनेगी।
2026 में कब बजेंगी शहनाइयां: यहां देखें विवाह के शुभ मुहूर्त और गुरु-शुक्र के उदय अस्त होने का समय

कमेंट
कमेंट X