Surya Nakshatra Gochar: वर्तमान में ग्रहों के राजा सूर्य कुंभ राशि में विराजमान हैं। यहां रहते हुए वह 19 फरवरी को नक्षत्र गोचर करेंगे। इस दौरान सूर्य देव धनिष्ठा नक्षत्र से निकलकर शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। ज्योतिषियों के मुताबिक, सूर्य का नक्षत्र गोचर राशि परिवर्तन जितना ही प्रभावी होता है और इसका खास असर 12 राशियों पर अलग-अलग रूप में देखने को मिलता है। वहीं सूर्य का शतभिषा नक्षत्र में आना बेहद प्रभावशाली माना जा रहा है, क्योंकि सूर्य कुंभ राशि में राहु के साथ युति निर्माण भी कर रहे हैं। ऐसे में यह संयोग कुछ राशि वालों को अचानक लाभ, नई योजनाओं की शुरुआत, करियर में बदलाव और कार्यक्षेत्र में सफलता प्रदान कर सकता है। आइए इन लकी राशियों को जानते हैं।
{"_id":"69941c59c3b3f682c7026cd2","slug":"surya-nakshatra-gochar-2026-impact-and-horoscope-in-hindi-2026-02-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Surya Gochar: 19 फरवरी से इन राशि वालों की चमक उठेगी किस्मत, नई नौकरी और प्रमोशन के बनेंगे योग","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Surya Gochar: 19 फरवरी से इन राशि वालों की चमक उठेगी किस्मत, नई नौकरी और प्रमोशन के बनेंगे योग
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा कुमारी
Updated Tue, 17 Feb 2026 01:21 PM IST
सार
Surya Nakshatra Gochar: सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन कुछ राशि वालों को निवेश से लाभ दिला सकता है। साथ ही नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के भी संकेत हैं।
विज्ञापन
Surya Gochar 2026
- फोटो : अमर उजाला
Trending Videos
Surya Gochar 2026
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
- सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन मेष राशि वालों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो सकता है।
- धन लाभ से लेकर आपको नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती हैं।
- छात्रों को सफलता मिलने के संकेत हैं।
- प्रेम विवाह के योग बन रहे हैं और रिश्तों में मजबूती आएगी।
- नई नौकरी मिलने या वर्तमान कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
- मेष राशि वालों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आपके निर्णयों की सराहना होगी।
Nagkesar Upay:शनि-राहु दोष से परेशान? नागकेसर के ये उपाय दिलाएंगे राहत
शुक्रादित्य राजयोग से इन राशियों की चमक उठेगी किस्मत, इन तीन राशियों के जीवन में आएगा बदलाव
विज्ञापन
विज्ञापन
Surya Gochar 2026
- फोटो : daily rashifal
सिंह राशि
- सिंह राशि वालों के लिए यह समय भाग्योदय करने वाला रहेगा।
- आपको रुके हुए काम पूरे होंगे और हर क्षेत्र में किस्मत का साथ मिलेगा।
- करियर में उन्नति के योग बन रहे हैं और कुछ नए लोगों से आपकी मुलाकात होगी।
- उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।
- यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं, तो समय अनुकूल रहेगा।
Weekly Rashifal (16- 22 Feb 2026): जानें कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए फरवरी का तीसरा सप्ताह
Surya Gochar 2026
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
- कुंभ राशि वालों के लिए यह गोचर विशेष रूप से आर्थिक लाभ देने वाला रहेगा।
- धन प्राप्ति के नए स्रोत बन सकते हैं।
- कुंभ राशि वालों को सफलता और मनचाहा लाभ मिलने से आप प्रसन्न रहने वाले हैं।
- निवेश से लाभ मिलने की संभावना है।
- भविष्य के लिए मजबूत आर्थिक आधार तैयार होगा।
- व्यापार से जुड़े जातकों को नए प्रोजेक्ट मिल सकते हैं।
Budh Gochar: बुध का गुरु के नक्षत्र में परिवर्तन से होंगे बड़े बदलाव, इन तीन राशियों के लिए रहेगा शुभ
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।