{"_id":"699439bd0626c16db50742a6","slug":"surya-nakshatra-parivartan-sun-transit-in-shatbhisha-rahu-ke-nakshatra-me-surya-ka-gochar-2026-02-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Surya Gochar: ग्रहण के बाद सूर्य करेंगे राहु के नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Surya Gochar: ग्रहण के बाद सूर्य करेंगे राहु के नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Tue, 17 Feb 2026 03:21 PM IST
सार
Surya Nakshatra Parivartan: ग्रहण के तुरंत बाद सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश कुछ राशियों के लिए चुनौतियां बढ़ा सकता है। आइए जानते हैं किन राशियों को सतर्क रहने की जरूरत है और वे कौन-से उपाय अपनाएं।
विज्ञापन
1 of 5
सूर्य नक्षत्र परिवर्तन
- फोटो : Amar Ujala
Link Copied
Surya Nakshatra Parivartan: फरवरी माह में सूर्य का गोचर राहु के अधिपत्य वाले शतभिषा नक्षत्र में होने जा रहा है। यह परिवर्तन 19 फरवरी को, वर्ष के पहले सूर्य ग्रहण के ठीक एक दिन बाद होगा। 17 फरवरी को कुंभ राशि और धनिष्ठा नक्षत्र में सूर्य ग्रहण लगेगा। ऐसे में ग्रहण के तुरंत बाद सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश कुछ राशियों के लिए चुनौतियां बढ़ा सकता है। आइए जानते हैं किन राशियों को सतर्क रहने की जरूरत है और वे कौन-से उपाय अपनाएं।
कर्क राशि
सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन आपके जीवन में अस्थिरता ला सकता है। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें। पैसों से जुड़े मामलों में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा करना नुकसानदेह हो सकता है। उपाय के रूप में सूर्य बीज मंत्र – ‘ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः’ का नियमित जप लाभकारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
कन्या राशि
- फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
कार्यस्थल पर सतर्क रहना जरूरी होगा। ऑफिस की राजनीति से दूरी बनाए रखना ही बेहतर रहेगा। विरोधियों से सावधान रहें और परिवार में बातचीत करते समय संयमित भाषा का प्रयोग करें। नकारात्मक सोच रखने वाले लोगों से दूरी बनाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। उपाय स्वरूप प्रतिदिन सूर्य देव को जल अर्पित करें।
4 of 5
वृश्चिक राशि
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
राहु नक्षत्र में सूर्य का प्रवेश आपके आत्मविश्वास को प्रभावित कर सकता है। भावनात्मक रूप से आप अधिक संवेदनशील हो सकते हैं। यात्रा करते समय सतर्कता बरतें और करियर से जुड़े बड़े निर्णय बिना सलाह के न लें। उपाय के तौर पर ‘ॐ घृणि सूर्याय नमः’ मंत्र का जप करना शुभ रहेगा।
विज्ञापन
5 of 5
मीन राशि
- फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
नक्षत्र परिवर्तन के बाद आपको अपनी दिनचर्या और खानपान पर विशेष ध्यान देना होगा, अन्यथा स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां उभर सकती हैं। आर्थिक मामलों में संतुलन बनाए रखें और अनावश्यक खर्च से बचें। क्रोध और आवेश से दूरी रखना आपके हित में रहेगा। उपाय के रूप में तांबे के पात्र में रखा पानी पीना लाभकारी माना गया है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।