सब्सक्राइब करें

सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन से इन राशियों की बदलेगी किस्मत, करियर-कारोबार में हासिल होगा ऊंचा मुकाम

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Vinod Shukla Updated Thu, 18 Jun 2026 09:51 AM IST
सार

22 जून को सूर्य नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। सूर्य राहु के स्वामित्व वाले नक्षत्र आर्द्रा नक्षत्र में गोचर करेंगे जिससे कुछ राशि वालों को नौकरी व्यापार में तरक्की मिलने की संभावना है। 

विज्ञापन
surya nakshatra parivartan 2026 positive impact on these zodiac sign
सूर्य नक्षत्र परिवर्तन - फोटो : Amar Ujala

ज्योतिष में ग्रहों का समय-समय पर राशियां और नक्षत्र परिवर्तन करना बहुत ही महत्वपूर्ण घटना मानी जाती है। ग्रहों के राजा सूर्य का 15 जून को राशि परिवर्तन और फिर नक्षत्र परिवर्तन एक बहुत ही खास खगोलीय घटना है। पंचांग के अनुसार, 22 जून 2026 को सूर्य आर्द्रा नक्षत्र में गोचर करेंगे और ये 6 जुलाई तक इसी नक्षत्र में रहेंगे। आपको बता दें कि आर्द्रा नक्षत्र के स्वामी राहु होते हैं। इस तरह से सूर्य का आर्द्रा नक्षत्र में परिवर्तन कई राशि ये जीवन पर आने वाले दिनों तक प्रभाव डालेंगे। सूर्य आर्द्रा नक्षत्र में 6 जुलाई तक रहेंगे। ऐसे में आइए जानते हैं सूर्य के आर्द्रा नक्षत्र में परिवर्तन से किन-किन राशि वालों के जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव लाने वाले हैं। 

surya nakshatra parivartan 2026 positive impact on these zodiac sign
मेष राशि - फोटो : amar ujala

मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन अच्छा साबित होगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी जिससे कठिन से कठिन काम को बहुत ही आसानी के साथ पूरा करने में आपको कामयाबी मिलेगी। आप अपने लक्ष्यों को पाने में सफल होंगे। कार्यक्षेत्र में इस दौरान आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। धन लाभ के अच्छे योग बनेंग और आय के लिए नए-नए रास्ते खुलेंगे। इस दौरान आपका मन धार्मिक कार्यों में लगेगा। 

Trigrahi Yog 2026: 22 जून से इन राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन, करियर-नौकरी और व्यापार में मिलेंगे शानदार रिजल्ट

surya nakshatra parivartan 2026 positive impact on these zodiac sign
मिथुन राशि - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए सूर्य का आर्द्रा नक्षत्र में गोचर शुभ फलों में वृद्धि करेगा। समाज में आपके मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपके रुके हुए काम जल्दी ही पूरे होंगे। करियर-कारोबार में कोई बड़ी उपलब्धि आप हासिल करें। साथ ही लेन-देन के मामलों में आपको सफलता हासिल होगी। इस दौरान जिन लोगों का कोई सरकारी कामकाज में रूका हुआ था, वह पूरा होगा। नौकरी में अधिकारियों का भरपूर सहयोग मिलेगा। 

Mangal Gochar: वृषभ राशि में मंगल करेंगे प्रवेश,जानिए किन राशियों की किस्मत चमकेगी और किन्हें रहना होगा सतर्क
विज्ञापन
विज्ञापन
surya nakshatra parivartan 2026 positive impact on these zodiac sign
सिंह राशि - फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन शुभ संकेत है। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में पहले के मुकाबले  बेहतर सुधार देखने को मिलेगा। जो लोग किसी तरह के व्यापार से संबंधित हैं उनको कोई अच्छी डील हासिल हो सकती है। करियर में नए तरह के अवसरों की वृद्दि होगी। इस दौरान आप अपने शत्रुओं पर हावी होंगे। साथ ही संतान की तरफ से आपको अच्छी और सूचना सुनने को मिल सकती है। 
विज्ञापन
surya nakshatra parivartan 2026 positive impact on these zodiac sign
धनु राशि - फोटो : amar ujala
धनु राशि 
धनु राशि वालों के लिए सूर्य का राहु के नक्षत्र में जाना किसी तरह के वरदान से कम नहीं है। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उनको अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। अतिरिक्त आय में अच्छा खासा इजाफा देखने को मिलेगा। वैवाहिक जीवन में सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी। इस दौरान धन-संपत्ति में वृद्धि के योग बन रहे हैं। इसके अलावा धार्मिक गतिविधियों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed