Surya Nakshatra Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का गोचर बेहद अहम माना जाता है। जब भी कोई ग्रह अपनी राशि या नक्षत्र बदलता है, तो उसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जीवन पर दिखाई देता है, चाहे वह सकारात्मक हो या चुनौतीपूर्ण। अब 22 जून 2026 को सूर्य देव राहु के स्वामित्व वाले आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं। वर्तमान में सूर्य मृगशिरा नक्षत्र में स्थित हैं। ज्योतिषीय दृष्टिकोण से सूर्य का आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश एक महत्वपूर्ण घटना मानी जा रही है। इस परिवर्तन का कुछ राशियों पर विशेष शुभ प्रभाव पड़ेगा, जिससे उन्हें करियर और आर्थिक मामलों में उल्लेखनीय लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं किन राशियों के लिए यह समय सबसे अधिक शुभ रहने वाला है।
{"_id":"6a324afae2b52d43b20afd33","slug":"surya-nakshatra-parivartan-2026-sun-transit-in-rahu-nakshatra-lucky-for-four-zodiac-signs-2026-06-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Surya Nakshatra Parivartan: 4 दिन बाद सूर्य करेंगे राहु के नक्षत्र में प्रवेश, इन चार राशियों का चमकेगा भाग्य","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Surya Nakshatra Parivartan: 4 दिन बाद सूर्य करेंगे राहु के नक्षत्र में प्रवेश, इन चार राशियों का चमकेगा भाग्य
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Wed, 17 Jun 2026 12:55 PM IST
सार
Surya Nakshatra Parivartan 2026: सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन का कुछ राशियों पर विशेष शुभ प्रभाव पड़ेगा, जिससे उन्हें करियर और आर्थिक मामलों में उल्लेखनीय लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं किन राशियों के लिए यह समय सबसे अधिक शुभ रहने वाला है।
विज्ञापन
मृगशिरा नक्षत्र में सूर्य देव का प्रवेश 22 जून 2026
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष राशि
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
- सूर्य का यह नक्षत्र परिवर्तन मेष राशि के लोगों के लिए प्रगति के नए रास्ते खोलेगा।
- नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन और वेतन वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं।
- लंबे समय से अटके काम पूरे होने लगेंगे।
- निवेश करने के लिए यह समय अनुकूल रहेगा, जिससे भविष्य में अच्छा लाभ मिल सकता है।
- कार्यस्थल पर वरिष्ठों का सहयोग भी मिलेगा।
मिथुन राशि
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
- मिथुन राशि के जातकों के लिए यह गोचर सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा।
- समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और लंबे समय से रुका हुआ धन वापस मिल सकता है।
- व्यापार करने वालों को अच्छा मुनाफा मिलने के योग हैं।
- यदि कोई सरकारी काम अटका हुआ था, तो उसके पूरे होने की संभावना है।
- कुल मिलाकर आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंह राशि
- फोटो : daily rashifal
सिंह राशि
- सिंह राशि के स्वामी स्वयं सूर्य हैं, इसलिए इस बदलाव का सबसे ज्यादा लाभ इन्हें मिलने वाला है।
- भाग्य का साथ मिलेगा और रुके हुए कार्य पूरे होंगे।
- आय में वृद्धि के संकेत हैं और पुराने कर्ज से राहत मिल सकती है।
- इस दौरान आप वाहन या संपत्ति खरीदने का विचार भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
धनु राशि
- फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
- धनु राशि के लिए यह समय नए अवसरों से भरा रहेगा।
- करियर में उन्नति के संकेत मिलेंगे और व्यापार में अच्छी कमाई हो सकती है।
- अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं।
- वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ेगी और परिवार का वातावरण सुखद रहेगा।
- यह समय मानसिक शांति और खुशहाली लेकर आएगा।
Numerology: अब पांच महीनों तक इस मूलांक वालों की रहेगी बल्ले-बल्ले, गुरु के गोचर से चमकेगी किस्मत
Numerology: इन मूलांक वालों से भूलकर भी न लें पंगा, ये दुश्मनी में नहीं करते समझौता
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
