Surya Nakshatra Gochar 2025: सूर्य 3 दिसंबर 2025 को अनुराधा नक्षत्र से निकलकर ज्येष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इस नक्षत्र के स्वामी ग्रहों के राजकुमार बुध माने जाते हैं। चूंकि सूर्य और बुध के बीच मित्रता का संबंध होता है, इसलिए सूर्य का यह नक्षत्र परिवर्तन बेहद ही शुभ और प्रभावशाली माना जा रहा है। वहीं 16 दिसंबर 2025 को सूर्य देव धनु राशि में भी एंट्री करेंगे। ऐसे में सूर्य का नक्षत्र व राशि परिवर्तन कई राशियों के लिए बेहद लाभकारी सिद्ध होगा। इस दौरान कुछ जातकों को करियर में सफलता, व्यापार में आर्थिक बढ़ोतरी और शिक्षा में अच्छे परिणाम मिलने की संभावना रहेंगी। आइए इन लकी राशियों को जानते हैं।
Surya Nakshatra Gochar 2025: 3 दिसंबर से इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, नौकरी में बनेंगे प्रमोशन के योग
Surya Nakshatra Gochar 2025: सूर्य 3 दिसंबर 2025 को अनुराधा नक्षत्र से निकलकर ज्येष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इस नक्षत्र के स्वामी ग्रहों के राजकुमार बुध माने जाते हैं। चूंकि सूर्य और बुध के बीच मित्रता का संबंध होता है, इसलिए सूर्य का यह नक्षत्र परिवर्तन बेहद ही शुभ और प्रभावशाली माना जा रहा है।
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए समय बदलावों से भरा रहेगा। आपको व्यापार और करियर के क्षेत्र में मेहनत का उचित फल मिलेगा। इस समय नए लोगों से मिलेंगे और आपकी प्रतिभा से प्रभावित होकर सभी आपके काम की तारीफ करेंगे। इस समय नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारी लोगों से पूर्ण सहयोग मिलेगा। प्रमोशन के साथ-साथ किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का भार सौंप सकते हैं। मेष राशि के लोगों के पिता के साथ रिश्ते और मजबूत होंगे। कोई महत्वपूर्ण बिजनेस डील पूरी हो सकती है। खट्टी-मीठी तकरार के साथ लव लाइफ सामान्य रहेगी।
Rahu Transit 2025: 18 साल बाद राहु करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, साल 2026 में इन राशियों का खुलेगा भाग्य
Prediction 2026: कौन से ग्रह होंगे 2026 के राजा और मंत्री? ग्रहों की दशा से जानें देश-दुनिया पर इसका असर
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए समय खुशियों से भरा रहेगा। घर और बाहर दोनों जगह सभी का समर्थन प्राप्त होगा। परिवार संग छोटी अथवा लंबी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे। लेखन, संवाद व आईटी क्षेत्र में काम करने वालों का प्रमोशन होने की संभावना है। सूर्य के प्रभाव से आपका सम्मान और भी बढ़ सकता है। भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। घर और बाहर दोनों जगह शुभचिंतकों और स्वजनों का सहयोग मिलने से नए व्यापार का प्रारंभ भी इस अवधि में करेंगे। पार्टनरशिप में काम करने वाले लोगों के लिए यह समय शुभ रहेगा।
चांदी पहनने से इन राशियों पर बन सकते हैं संकट के योग, धन हानि और स्वास्थ्य समस्या की संभावना
सिंह राशि
सिंह राशि वालों का भाग्योदय हो सकता है। इस समय आपके भीतर सकारात्मक विचार की वृद्धि होगी। लोगों से मिलकर कुछ छोटे-मोटे कार्य की योजना बनाएंगे और समाज में भी आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। इस समय सरकारी क्षेत्र में काम करने वालों को मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। यही नहीं धन में भी वृद्धि संभव है। उच्च अधिकारियों के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे। सिंह राशि वालों को प्रेम प्रस्ताव भी प्राप्त होगा। नेतृत्व के गुणों में वृद्धि होगी। आपसी सामंजस्य से अच्छा लाभ पाने में कामयाब होंगे।
Mercury in Scorpio December 2025: दिसंबर में बुध करेंगे वृश्चिक राशि में गोचर, जानें सभी 12 राशियों पर प्रभाव
December 2025 Vrat Tyohar: मोक्षदा एकादशी से खरमास तक,दिसंबर में कौन-से त्योहार पड़ेंगे? देखें पूरी लिस्ट
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

कमेंट
कमेंट X