Trigrahi Yog In Kark Rashi: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों की विशेष स्थिति कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ मानी जा रही है। इस समय कर्क राशि में सूर्य, बुध और गुरु की युति से त्रिग्रही योग का निर्माण हो रहा है। ज्योतिष में त्रिग्रही योग को महत्वपूर्ण माना जाता है। मान्यता है कि इस योग से जातकों को तीनों ग्रहों का शुभ प्रभाव मिलता है। इस दौरान कुछ जातकों को धन लाभ, मान-सम्मान, करियर में तरक्की और सकारात्मक आत्मविश्वास की प्राप्ति होती हैं। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, सूर्य 17 अगस्त को राशि परिवर्तन करेंगे। ऐसे में उससे पहले तक कुछ राशियों पर इस योग का सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है। जातकों को नौकरी, व्यापार, परीक्षा और आर्थिक स्थिति में अच्छे परिणामों की प्राप्ति संभव है। आइए इनके नाम जानते हैं।
Trigrahi Yog In Kark Rashi: त्रिग्रही योग से इन राशि वालों को मिलेगी बड़ी सफलता, व्यापार में होगा मुनाफा
Trigrahi Yog In Kark Rashi: कर्क राशि में त्रिग्रही योग का निर्माण हो रहा है। इसके प्रभाव से जातकों को पारिवारिक जीवन में अच्छे बदलाव के संकेत मिल सकते हैं। साथ ही नौकरी-कारोबार के भी योग बनेंगे। आइए इनके नाम जानते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए यह समय काफी लाभदायक साबित हो सकता है। आपकी राशि में ही त्रिग्रही योग का निर्माण होने से आपको इसके विशेष परिणाम मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है और धन लाभ के नए अवसर मिल सकते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिलने की संभावना है। पिता की ओर से भी किसी तरह का लाभ या सहयोग मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी और मान-सम्मान बढ़ सकता है। कोई अटका आर्थिक कार्य भी पूरा हो सकता है।
चार राजयोग का बनना इन राशियों के लिए शुभ, आय में इजाफा और आर्थिक स्थिति रहेगी बेहतर
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए यह समय नई खुशियां लेकर आ सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों को विस्तार के नए अवसर मिल सकते हैं और कारोबार में अच्छा मुनाफा होने की संभावना है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और आय के नए स्रोत बन सकते हैं। यदि आप किसी नए काम की शुरुआत करने की योजना बना रहे हैं तो यह समय आपके लिए अनुकूल रह सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके लिए काफी खास रहेगा। भविष्य में यह नया काम आपको अच्छा लाभ दे सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी पहचान और प्रतिष्ठा भी बढ़ सकती है।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए समय अनुकूल रहने वाला है। लंबे समय से अटका हुआ कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है, जिससे आपको राहत मिलेगी। स्वास्थ्य में भी पहले की अपेक्षा सुधार देखने को मिल सकता है। सरकारी योजनाओं या किसी सरकारी कार्य से लाभ मिलने की संभावना है। आपको कुछ नया सीखने को मिल सकता है। व्यापार में साझेदारों और पुराने परिचितों की मदद से आपको लाभ मिलने के योग हैं। कोई महत्वपूर्ण कारोबारी डील आपके पक्ष में आ सकती है। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा और रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी।
Weekly Horoscope (10-16 Aug 2026): इन 3 राशि वालों को हो सकते हैं बड़े लाभ, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
Guru Gochar: गुरु का अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश, 4 राशियों की चमकेगी किस्मत; करियर और धन के मामले में मिलेगा लाभ
Shani Gochar 2026: 20 अगस्त को शनि का नक्षत्र परिवर्तन, कन्या सहित इन राशि वालों पर रहेंगी नजरें