सब्सक्राइब करें

Shukra Gochar 2026: 2 मार्च से मेष सहित इन राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन, करियर में आएगा बड़ा उछाल

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Tue, 24 Feb 2026 11:45 AM IST
सार

Venus Transit In Pisces 2026: शुक्रदेव मीन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। यह उनकी उच्च राशि है। इसलिए इसके शुभ प्रभाव से कुछ राशि वालों को जीवन में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं

विज्ञापन
venus transit in pisces 2026 date time and impact know shukra gochar rashifal
Venus Transit In Pisces 2026 - फोटो : अमर उजाला

Venus Transit In Pisces 2026: शुक्रदेव कुंभ में विराजमान हैं और वह जल्द अपना अगला गोचर करने वाले हैं। ज्योतिषियों के मुताबिक, विलासिता के कारक शुक्रदेव 2 मार्च 2026 को रात 12 बजकर 38 मिनट पर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। वह प्रेम, कला, विवाह, सुख-सुविधा और ऐश्वर्य के प्रतीक है और मीन शुक्र की उच्च राशि मानी जाती है। ऐसे में उनका यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद लकी साबित हो सकता है। इससे जातकों को नई नौकरी, धन लाभ अवसर, रिश्तों में मधुरता व आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिल सकता है। चूंकि शुक्र 23 से 30 दिनों तक एक राशि में रहते हैं, इसलिए जातकों पर उनका यह सकारात्मक प्रभाव लंबी अवधि तक बना रहेगा। ऐसे में आइए इन लकी राशियों को जानते हैं।



शुक्र-सूर्य की युति से बनेगा शुक्रादित्य राजयोग, इन राशियों के भौतिक सुख-सुविधाओं में होगा इजाफा
कुंभ राशि में मंगल-सूर्य की युति, इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ और होगा अचानक लाभ

Trending Videos
venus transit in pisces 2026 date time and impact know shukra gochar rashifal
Venus Transit In Pisces 2026 - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
  • मेष राशि वालों के लिए शुक्र का यह गोचर कल्याणकारी रहेगा।
  • आपकी मेहनत रंग लेकर आएगी और अचानक धन प्राप्ति के योग बन सकते हैं। 
  • मार्केट में रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। 
  • खास बात यह है कि, निवेश से लाभ मिलने की संभावना है। 
  • नई नौकरी को लेकर प्रयास सफल होते दिखेंगे।
  • नया घर या कोई अपने लिए वाहन खरीदेंगे।
  • कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिभा की सराहना होगी। 
  • नए संपर्क भविष्य में लाभकारी साबित हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
venus transit in pisces 2026 date time and impact know shukra gochar rashifal
Venus Transit In Pisces 2026 - फोटो : daily rashifal
सिंह राशि 
  • सिंह राशि के जातकों के लिए यह समय किस्मत का साथ लेकर आएगा। 
  • आपको नई नौकरी से लेकर व्यापार में मन मुताबिक मुनाफा होने की पूरी संभावनाएं हैं।
  • करियर में तरक्की के नए अवसर मिल सकते हैं। 
  • सेहत से जुड़ी परेशानियां कम होंगी।
  • स्वयं को भाग्यशाली आप महसूस कर सकते हैं।
  • उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। 
  • जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। 
  • धार्मिक या आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ सकती है।

Mangal Gochar 2026: मंगल गोचर से किन राशि वालों का बढ़ेगा गुडलक और किसे रहना है अलर्ट, पढ़ें राशिफल

Chandra Grahan 2026: लगने वाला है साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें सभी 12 राशियों पर प्रभाव

venus transit in pisces 2026 date time and impact know shukra gochar rashifal
Venus Transit In Pisces 2026 - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
  • मीन राशि वालों के लिए यह समय बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि शुक्र आपकी राशि में प्रवेश करेंगे।
  • प्रेम जीवन में खुशियां आएंगी और व्यक्तित्व में आकर्षण बढ़ेगा।
  • अविवाहित लोगों के विवाह के योग बन सकते हैं। 
  • आपकी सेहत पहले से बेहतर बनेगी और तनाव में भी कमी महसूस आप करेंगे।
  • व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए नए लोगों से मिलेंगे, जिनसे अच्छा लाभ दिखाई देगा।
  • मनचाहा लाभ होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। 
  • लंबे समय से चली आ रही परेशानियां कम हो सकती हैं।
 

Holi 2026: होली पर क्या रहेगा ग्रहण का समय ? कब तक रहेगी भद्रा, यहां जानें होलिका दहन का मुहूर्त

Holashtak 2026: होलाष्टक के दौरान अगर ऐसे सपने आते हैं तो समझें आने वाले हैं अच्छे दिन



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed