पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weekly Lucky Horoscope: इस सप्ताह इन राशि वालों की चमक उठेगी किस्मत, धन लाभ के साथ बनेंगे यात्रा के योग

Mon, 06 Jul 2026 11:18 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Mon, 06 Jul 2026 11:18 AM IST
सार

Weekly Lucky Horoscope 6 to 12 July 2026: जुलाई का नया सप्ताह कुछ राशि वालों के लिए खास रहेगा। इस समय इन राशियों को विशेष लाभ प्राप्त होगा। आपकी तरक्की के योग बनेंगे।  

विज्ञापन
Weekly Lucky Horoscope 6 to 12 July 2026 saptahik lucky rashifal
Weekly Lucky Horoscope - फोटो : अमर उजाला

Weekly Lucky Horoscope 6 to 12 July 2026: जुलाई का नया सप्ताह कई राशियों के लिए नई उम्मीदें और शुभ संकेत लेकर आया है। इस सप्ताह ग्रह-नक्षत्रों की चाल बेहद खास रहने वाली है। वृषभ राशि में चंद्रमा और मंगल की युति से शक्तिशाली धन योग का निर्माण होगा। साथ ही, चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृषभ में विराजमान रहेंगे, जिससे गौरी योग का भी शुभ संयोग बनेगा। ज्योतिष के अनुसार इन दोनों शुभ योगों का प्रभाव कुछ राशियों के लिए आर्थिक उन्नति, करियर में सफलता, रुके हुए कार्यों की पूर्ति और यात्रा के नए अवसर लेकर आ सकता है। आइए जानते हैं कि इस सप्ताह किन राशियों पर किस्मत सबसे ज्यादा मेहरबान रहने वाली है।

Weekly Lucky Horoscope 6 to 12 July 2026 saptahik lucky rashifal
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह हर क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। लंबे समय से जिस कार्य के पूरे होने का इंतजार था, उसमें सफलता मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं। कार्यस्थल पर आपके प्रदर्शन की सराहना होगी और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत होगी तथा आय के नए स्रोत भी बन सकते हैं। यदि किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेकर असमंजस में थे, तो इस सप्ताह परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और मानसिक तनाव भी कम होगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी तथा जीवनसाथी के साथ रिश्ते और मजबूत होंगे। सप्ताह के अंत में किसी शुभ यात्रा या पारिवारिक आयोजन में शामिल होने का अवसर मिल सकता है।

Weekly Horoscope: इस सप्ताह इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, सफलता और खुशियों का मिलेगा बड़ा तोहफा

Weekly Lucky Horoscope 6 to 12 July 2026 saptahik lucky rashifal
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह भाग्य का पूरा साथ लेकर आएगा। पहले किए गए निवेश या मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जबकि व्यापारियों के लिए लाभ के अच्छे अवसर बनेंगे। समाज में आपकी प्रतिष्ठा और विश्वसनीयता बढ़ेगी, जिससे नए लोगों से लाभदायक संपर्क स्थापित होंगे। किसी पुराने मित्र या प्रियजन से लंबे समय बाद मुलाकात होने से मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा और घर के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में रोमांस बढ़ेगा तथा वैवाहिक जीवन भी खुशहाल रहेगा। सप्ताह के अंतिम दिनों में किसी शुभ समाचार से पूरे परिवार में खुशी का माहौल बन सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Weekly Lucky Horoscope 6 to 12 July 2026 saptahik lucky rashifal
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सौभाग्य और सफलता के नए अवसर लेकर आएगा। करियर और व्यवसाय से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों में मनचाही प्रगति देखने को मिलेगी। नए लोगों से बने संपर्क भविष्य में आर्थिक और व्यावसायिक लाभ का कारण बन सकते हैं। सप्ताह के उत्तरार्ध में परिवार के साथ आनंददायक समय बिताने का अवसर मिलेगा, जिससे रिश्तों में और अधिक मधुरता आएगी। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं और पढ़ाई में अपने परिश्रम का अच्छा परिणाम प्राप्त हो सकता है। आर्थिक मामलों में स्थिति मजबूत होगी और रुका हुआ धन मिलने के भी संकेत हैं। प्रेम संबंधों में विश्वास और भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा, वहीं दांपत्य जीवन में आपसी समझ पहले से बेहतर होगी। सप्ताह के अंत तक कोई छोटी यात्रा या शुभ समाचार आपके उत्साह को दोगुना कर सकता है।

Weekly Horoscope (6-12 July 2026): मीन समेत इन तीन राशि वालों को रहना होगा सावधान, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
Venus Transit: 4 जुलाई से 01 अगस्त तक सिंह राशि में रहेंगे शुक्र, इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।   

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed