Budh Vakri July 2026: ज्योतिष के अनुसार बुध ग्रह को बुद्धिमत्ता, संवाद क्षमता, व्यापारिक समझ और शिक्षा का प्रतिनिधि माना जाता है। जब भी बुध अपनी चाल बदलते हैं, तो उसका प्रभाव सभी राशियों पर किसी न किसी रूप में अवश्य पड़ता है। 7 जुलाई को बुध वक्री अवस्था में अपनी ही राशि मिथुन में प्रवेश करने जा रहे हैं। यह गोचर कई लोगों के जीवन में अहम बदलाव ला सकता है। कुछ राशियों के लिए यह समय विशेष रूप से अनुकूल साबित हो सकता है, जहां भाग्य का साथ मिलेगा और करियर, व्यापार, धन और सम्मान से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं। आइए जानते हैं किन राशियों के लिए यह परिवर्तन शुभ संकेत लेकर आ रहा है।
Budh Vakri: बुध की वक्री अवस्था में इन 4 राशियों को होगा लाभ, 7 जुलाई से कम होगा तनाव और मिलेंगे नए अवसर
Budh Retrograde 2026: बुध वक्री अवस्था में अपनी ही राशि मिथुन में 7 जुलाई को प्रवेश करने जा रहे हैं। कुछ राशियों के लिए यह समय विशेष रूप से अनुकूल साबित हो सकता है, जहां भाग्य का साथ मिलेगा और करियर, व्यापार, धन और सम्मान से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिथुन
- बुध का अपनी ही राशि में प्रवेश मिथुन राशि वालों के लिए खास प्रभाव डाल सकता है।
- लग्न भाव में होने वाला यह परिवर्तन आत्मविश्वास को बढ़ाएगा और जीवन में सकारात्मक समाचार ला सकता है।
- नौकरी करने वाले लोगों को पदोन्नति या वरिष्ठों का सहयोग मिलने के संकेत हैं।
- आपकी मेहनत का फल मिलने लगेगा।
- हालांकि आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लेना जरूरी होगा, ताकि बेहतर लाभ प्राप्त हो सके।
सिंह
- सिंह राशि के जातकों के लिए यह गोचर लाभकारी साबित हो सकता है।
- करियर में आगे बढ़ने के नए मौके मिल सकते हैं और जो काम लंबे समय से अटके हुए थे, उनमें गति आएगी।
- विदेश से जुड़े मामलों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।
- वीजा या जरूरी कागजी कार्यों में आ रही बाधाएं दूर हो सकती हैं।
- आय में बढ़ोतरी के साथ-साथ नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को भी अच्छी खबर मिल सकती है।
- तुला राशि वालों के लिए आने वाला समय शुभ और उपलब्धियों से भरा हो सकता है।
- पुरानी परेशानियां धीरे-धीरे खत्म होंगी और विरोधियों का असर कम होगा।
- संपत्ति से जुड़े मामलों में अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। परिवार में कोई शुभ आयोजन संभव है।
- संतान से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिलने के अच्छे संकेत हैं।
धनु
- धनु राशि के लिए यह गोचर सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है।
- इस दौरान आय के नए स्रोत बन सकते हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है।
- नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं।
- वैवाहिक जीवन में तालमेल बेहतर होगा और रिश्तों में मधुरता आएगी।
- साथ ही करियर और व्यवसाय में नए मौके मिलेंगे, जो आगे चलकर सफलता का मार्ग प्रशस्त करेंगे।
Ghost Dream: क्या आपको भी आते हैं डरावने सपने? जानें भूत-प्रेत के सपने किस बात का संकेत देते हैं
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।