पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Budh Vakri: बुध की वक्री अवस्था में इन 4 राशियों को होगा लाभ, 7 जुलाई से कम होगा तनाव और मिलेंगे नए अवसर

Mon, 06 Jul 2026 01:02 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति मेहरा Updated Mon, 06 Jul 2026 01:02 PM IST
सार

Budh Retrograde 2026: बुध वक्री अवस्था में अपनी ही राशि मिथुन में 7 जुलाई को प्रवेश करने जा रहे हैं। कुछ राशियों के लिए यह समय विशेष रूप से अनुकूल साबित हो सकता है, जहां भाग्य का साथ मिलेगा और करियर, व्यापार, धन और सम्मान से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं। 

विज्ञापन
Mercury retrograde july 2026 positive impact on 4 zodiac signs Budh Vakri
बुध वक्री 7 जुलाई 2026 - फोटो : AI

Budh Vakri July 2026:  ज्योतिष के अनुसार बुध ग्रह को बुद्धिमत्ता, संवाद क्षमता, व्यापारिक समझ और शिक्षा का प्रतिनिधि माना जाता है। जब भी बुध अपनी चाल बदलते हैं, तो उसका प्रभाव सभी राशियों पर किसी न किसी रूप में अवश्य पड़ता है। 7 जुलाई को बुध वक्री अवस्था में अपनी ही राशि मिथुन में प्रवेश करने जा रहे हैं। यह गोचर कई लोगों के जीवन में अहम बदलाव ला सकता है। कुछ राशियों के लिए यह समय विशेष रूप से अनुकूल साबित हो सकता है, जहां भाग्य का साथ मिलेगा और करियर, व्यापार, धन और सम्मान से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं। आइए जानते हैं किन राशियों के लिए यह परिवर्तन शुभ संकेत लेकर आ रहा है।



इन चार राशियों को मिलेगा लाभ
 

Mercury retrograde july 2026 positive impact on 4 zodiac signs Budh Vakri
मिथुन  - फोटो : अमर उजाला

मिथुन 

  • बुध का अपनी ही राशि में प्रवेश मिथुन राशि वालों के लिए खास प्रभाव डाल सकता है।
  • लग्न भाव में होने वाला यह परिवर्तन आत्मविश्वास को बढ़ाएगा और जीवन में सकारात्मक समाचार ला सकता है।
  • नौकरी करने वाले लोगों को पदोन्नति या वरिष्ठों का सहयोग मिलने के संकेत हैं।
  • आपकी मेहनत का फल मिलने लगेगा।
  • हालांकि आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लेना जरूरी होगा, ताकि बेहतर लाभ प्राप्त हो सके।
     
Mercury retrograde july 2026 positive impact on 4 zodiac signs Budh Vakri
सिंह  - फोटो : daily rashifal

सिंह 

  • सिंह राशि के जातकों के लिए यह गोचर लाभकारी साबित हो सकता है।
  • करियर में आगे बढ़ने के नए मौके मिल सकते हैं और जो काम लंबे समय से अटके हुए थे, उनमें गति आएगी।
  • विदेश से जुड़े मामलों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।
  • वीजा या जरूरी कागजी कार्यों में आ रही बाधाएं दूर हो सकती हैं।
  • आय में बढ़ोतरी के साथ-साथ नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को भी अच्छी खबर मिल सकती है।
     
विज्ञापन
विज्ञापन
Mercury retrograde july 2026 positive impact on 4 zodiac signs Budh Vakri
तुला  - फोटो : अमर उजाला
तुला 
  • तुला राशि वालों के लिए आने वाला समय शुभ और उपलब्धियों से भरा हो सकता है।
  • पुरानी परेशानियां धीरे-धीरे खत्म होंगी और विरोधियों का असर कम होगा।
  • संपत्ति से जुड़े मामलों में अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। परिवार में कोई शुभ आयोजन संभव है।
  • संतान से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिलने के अच्छे संकेत हैं।
विज्ञापन
Mercury retrograde july 2026 positive impact on 4 zodiac signs Budh Vakri
धनु  - फोटो : अमर उजाला

धनु 

  • धनु राशि के लिए यह गोचर सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है।
  • इस दौरान आय के नए स्रोत बन सकते हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है।
  • नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं।
  • वैवाहिक जीवन में तालमेल बेहतर होगा और रिश्तों में मधुरता आएगी।
  • साथ ही करियर और व्यवसाय में नए मौके मिलेंगे, जो आगे चलकर सफलता का मार्ग प्रशस्त करेंगे।


Ghost Dream: क्या आपको भी आते हैं डरावने सपने? जानें भूत-प्रेत के सपने किस बात का संकेत देते हैं




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed