पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Surya Nakshatra Parivartan 2026: 20 जुलाई से इन राशि वालों के बदल जाएंगे दिन, हर क्षेत्र में मिल सकता है लाभ

Mon, 06 Jul 2026 05:47 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Mon, 06 Jul 2026 05:47 PM IST
सार

Surya Nakshatra Parivartan 2026: सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन से कुछ राशि वालों को लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जो भविष्य में पदोन्नति का रास्ता खोलेंगी। 

विज्ञापन
Surya Nakshatra Parivartan 2026 on 20 july know positive impact on zodiac sign in hindi
Surya Nakshatra Parivartan 2025 - फोटो : अमर उजाला

Surya Nakshatra Parivartan 2026: सूर्य देव 20 जुलाई 2026 को शनि के स्वामित्व वाले और 27 नक्षत्रों के राजा कहे जाने वाले पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं। सूर्य का यह नक्षत्र परिवर्तन कई राशियों के लिए शुभ परिणाम लेकर आ सकता है। सूर्य आत्मबल, नेतृत्व क्षमता, सरकारी कार्य और करियर के कारक माने जाते हैं, जबकि पुष्य नक्षत्र को समृद्धि, उन्नति और शुभ कार्यों का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में इस दौरान कुछ राशि के जातकों को करियर में सफलता, व्यापार में लाभ, आर्थिक मजबूती, विवाह के योग और रुके हुए कार्यों में गति मिलने की संभावना रहेगी। आइए जानते हैं किन राशियों की किस्मत इस दौरान चमक सकती है।

जुलाई महीने का सबसे बड़ा गोचर, शनि होंगे वक्री और इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

Surya Nakshatra Parivartan 2026 on 20 july know positive impact on zodiac sign in hindi
Surya Nakshatra Parivartan 2026 - फोटो : daily rashifal

सिंह राशि
सूर्य का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश सिंह राशि के जातकों के लिए कई सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। इस दौरान आपकी आय के नए स्रोत बनने की संभावना रहेगी, जिससे आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा मजबूत होगी। लंबे समय से रुका हुआ धन वापस मिलने के योग बन सकते हैं और बैंक बैलेंस में भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जो भविष्य में पदोन्नति का रास्ता खोलेंगी। व्यापारियों को अच्छा मुनाफा मिलने के साथ नए ग्राहकों और नए प्रोजेक्ट्स का लाभ मिल सकता है। 
Shani Vakri 2026: जुलाई में न्याय के देवता शनि होंगे वक्री, दिसंबर तक इन राशि वालों को नौकरी-परीक्षा में आएंगी दिक्कतें
 

Surya Nakshatra Parivartan 2026 on 20 july know positive impact on zodiac sign in hindi
Surya Nakshatra Parivartan 2026 - फोटो : अमर उजाला

मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए यह नक्षत्र परिवर्तन राहत और सफलता लेकर आ सकता है। लंबे समय से अटके हुए कार्य पूरे होने लगेंगे और जिन योजनाओं पर काफी समय से मेहनत कर रहे थे, उनमें सफलता मिलने की संभावना है। व्यापार से जुड़े लोगों को कोई बड़ी डील या नया अनुबंध मिलने के योग बन रहे हैं, जिससे अच्छा आर्थिक लाभ होगा। नौकरी करने वालों को वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और कार्यस्थल पर आपकी छवि मजबूत होगी। परिवार में प्रेम, सहयोग और आपसी विश्वास बढ़ेगा, जिससे मानसिक शांति का अनुभव होगा। निवेश के लिए भी समय अनुकूल रह सकता है।
मिथुन राशि में बुध-सूर्य युति से बनेगा बुधादित्य राजयोग, इन राशियों को मिलेंगे नए-नए अवसर

विज्ञापन
विज्ञापन
Surya Nakshatra Parivartan 2026 on 20 july know positive impact on zodiac sign in hindi
Surya Nakshatra Parivartan 2026 - फोटो : अमर उजाला

मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए सूर्य का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश आर्थिक और व्यावसायिक दृष्टि से शुभ फलदायी साबित हो सकता है। व्यापार करने वाले लोगों को कोई बड़ी डील या नया प्रोजेक्ट मिल सकता है, जिससे लाभ में अच्छी वृद्धि होने के संकेत हैं। यदि आप नया व्यवसाय शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो परिस्थितियां आपके पक्ष में रह सकती हैं। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन, वेतन वृद्धि या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और आपके कार्यों की सराहना होगी। आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत होगी तथा धन संचय करने में भी सफलता मिल सकती है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और जीवनसाथी का सहयोग हर कदम पर मिलेगा। विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को भी मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिल सकता है।
Budh Vakri: बुध की वक्री अवस्था में इन 4 राशियों को होगा लाभ, 7 जुलाई से कम होगा तनाव और मिलेंगे नए अवसर
Surya-Guru Yuti: सूर्य-गुरु की युति से चमकेगी इन राशि वालों की किस्मत, नौकरी-व्यापार में मिलेंगे सुनहरे अवसर
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।   

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed