{"_id":"6a4b628231409482c60edb9a","slug":"today-prediction-horoscope-of-7-july-2026-aaj-ka-rashifal-mesh-kark-singh-kanya-kumbh-makar-2026-07-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rashifal 7 July: इन चार राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ और नौकरी में करेंगे तरक्की, पढ़ें 12 राशियों का हाल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Rashifal 7 July: इन चार राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ और नौकरी में करेंगे तरक्की, पढ़ें 12 राशियों का हाल
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
Published by: मेघा कुमारी
Updated Mon, 06 Jul 2026 04:48 PM IST
सार
7 July 2026 Rashifal: 7 जुलाई 2026 का दिन कई राशियों के लिए नई संभावनाएं कुछ जातकों को सतर्क रहने की आवश्यकता होगी। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल।
विज्ञापन
1 of 13
7 July 2026 Rashifal
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
7 July 2026 Rashifal: 7 जुलाई 2026 का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर, तरक्की और सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। वहीं, कुछ जातकों को कार्यक्षेत्र, आर्थिक मामलों और सेहत को लेकर थोड़ा सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल।
2 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
मेष राशि
आज का दिन आपको धैर्य और समझदारी का पाठ पढ़ाने वाला है। घर-परिवार में किसी बात को लेकर माताजी की नाराज़गी का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए अपनी बात मनवाने से पहले उनके भावनाओं को समझने की कोशिश करें। दूसरों के मामलों में दखल देने से बचेंगे तो अनावश्यक परेशानियों से दूर रहेंगे। जरूरी कागजात और दस्तावेजों को संभालकर रखें, क्योंकि छोटी सी लापरवाही बड़ा खर्च करा सकती है। कामकाज के क्षेत्र में आपके दिमाग में कुछ ऐसे शानदार विचार जन्म लेंगे जो आने वाले समय में सफलता का आधार बन सकते हैं। बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन विशेष उपलब्धियां लेकर आ सकता है।
3 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
वृषभ राशि
आज खुशियां आपके दरवाजे पर दस्तक देने वाली हैं। संतान की कोई उपलब्धि आपके चेहरे पर गर्व भरी मुस्कान ला सकती है। परीक्षा का परिणाम भी उम्मीद के मुताबिक आने के संकेत दे रहा है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई सुनहरा अवसर मिल सकता है, जिससे भविष्य की राह आसान होगी। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में भी लाभ के संकेत दिखाई दे रहे हैं। तरक्की की सीढ़ियां चढ़ने का अवसर मिलेगा, लेकिन साझेदारी से जुड़े किसी भी निर्णय में जल्दबाजी बिल्कुल न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
मिथुन राशि
आज आपकी सूझबूझ और निर्णय क्षमता आपको दूसरों से एक कदम आगे रखेगी। प्रेम, सहयोग और अपनापन आपके व्यवहार में झलकेगा, जिससे रिश्तों में नई मिठास आएगी। भाई-बहनों के साथ किसी छोटी पार्टी या खुशी के मौके की योजना बन सकती है। यदि कोई कानूनी मामला आपको लंबे समय से परेशान कर रहा था, तो उसमें राहत मिलने के संकेत हैं। किसी अनजान व्यक्ति पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें। आपकी मधुर वाणी लोगों को प्रभावित करेगी, लेकिन गुस्से पर नियंत्रण रखना भी उतना ही जरूरी होगा।
विज्ञापन
5 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
कर्क राशि
आज का दिन संतोष और सुकून लेकर आने वाला है। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी और उसकी सफलता आपको गर्व का अनुभव कराएगी। व्यापार में भी स्थिति पहले से बेहतर होती दिखाई दे रही है। हालांकि पिताजी की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता बनी रह सकती है। दूर रहने वाले किसी रिश्तेदार से ऐसी खबर मिल सकती है जो मन को थोड़ा उदास कर दे। ऐसे समय में धैर्य ही आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगा। किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे तो उसका पुण्य भविष्य में आपके काम आएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।