पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जुलाई महीने का सबसे बड़ा गोचर, शनि होंगे वक्री और इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

Mon, 06 Jul 2026 04:13 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 06 Jul 2026 04:13 PM IST
सार

ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव को न्याय और कर्मफलदाता मान गया है। शनि देव मीन राशि में रहते हुए 27 जुलाई को वक्री होंगे, जिससे कुछ राशियों को जबरदस्त लाभ मिलेगा। 

विज्ञापन
Grah Gochar July 2026 Shani Vakri in Meen Rashi Lucky Zodiac Sign Retrograde Saturn
वक्री शनि 2026 - फोटो : amar ujala
जुलाई माह के अंत में न्याय और कर्मफलदाता शनि उल्टी चाल चलने वाले हैं। सभी ग्रहों में शनि सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह हैं। यह एक राशि में करीब ढाई वर्षों तक रहते हैं फिर इसके बाद राशि परिवर्तन करते हैं। शनि अभी गुरु के स्वामित्व वाली राशि मीन में हैं, जो अगले साल यानी 2027 में 3 जून तक रहेंगे, फिर मेष राशि में गोचर करेंगे। आपको बता दें कि शनि 27 जुलाई 2026 को रात 10 बजकर 21 मिनट पर वक्री हो जाएंगे, जो 11 दिसंबर तक रहेंगे। शनि के वक्री होने पर कुछ राशियों पर विशेष रूप से प्रभाव पड़ेगा। 
Grah Gochar July 2026 Shani Vakri in Meen Rashi Lucky Zodiac Sign Retrograde Saturn
मकर राशि - फोटो : amar ujala
मकर राशि
27 जुलाई 2026 को शनि के मकर राशि में वक्री होने मकर राशि वालों पर विशेष प्रभाव पड़ेगा। आय में इजाफा और लाभ के अतिरिक्त मौके बनेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए शनि का वक्री होना किसी वरदान से कम नहीं होगा। आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले काफी बेहतर रहेगी। आपको किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा। समाज में अच्छा खासा मान-सम्मना देखने को मिलेगा। अधूरे काम पूरे होंगे और कुछ योजनाओं में गति आएगी। 
Grah Gochar July 2026 Shani Vakri in Meen Rashi Lucky Zodiac Sign Retrograde Saturn
वृश्चिक राशि - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए शनि का वक्री होना अच्छा संकेत हैं। लाभ के जबरदस्त योग बनेगा। आपके मान-सम्मान में इजाफा होगा। पहले के मुकाबले आर्थिक स्थिति बहुत बेहतर रहेगी। जो लोग बेरोजगार हैं उनको प्रमोशन के अच्छे योग बनेगा। धार्मिक कार्यों की तरफ रूझान बढ़ेगा। सुख-सुविधाओं में इजाफा होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Grah Gochar July 2026 Shani Vakri in Meen Rashi Lucky Zodiac Sign Retrograde Saturn
मीन राशि - फोटो : amar ujala
मीन राशि 
मीन राशि वालों के लिए शनि का वक्री होना आने वाले दिनों के लिए अच्छे संकेत हैं। भाग्य का दरवाजा आपके लिए खुलेगा। आपकी इनकम में बढ़ोतरी के योग बनेगा। आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा। इस दौरान आपको पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई मसला हल होगा जिससे आपको आने वाले समय में इजाफा हो सकता है।

Shani Vakri 2026: जुलाई में न्याय के देवता शनि होंगे वक्री, दिसंबर तक इन राशि वालों को नौकरी-परीक्षा में आएंगी दिक्कतें

Surya Nakshatra Parivartan: सूर्य ने किया नक्षत्र परिवर्तन, 20 जुलाई तक इन 2 राशियों पर मंडराएंगी मुश्किलें


Budh Vakri: बुध की वक्री अवस्था में इन 4 राशियों को होगा लाभ, 7 जुलाई से कम होगा तनाव और मिलेंगे नए अवसर

Venus Transit: 4 जुलाई से 01 अगस्त तक सिंह राशि में रहेंगे शुक्र, इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed