Horoscope June 28 to July 4 2026: 28 जून 2026 से नए सप्ताह की शुरुआत हो रही है। यह पूरा सप्ताह कई लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। ग्रहों की चाल इस दौरान कुछ राशियों पर विशेष कृपा बरसाने वाली है, जिससे करियर, आर्थिक स्थिति और निजी जीवन में अच्छे परिणाम देखने को मिल सकते हैं। आइए जानते हैं किन राशियों के लिए यह सप्ताह शुभ संकेत दे रहा है।
Weekly Horoscope: इस सप्ताह इन राशि वालों को मिलेगा बड़ा लाभ, नौकरी के बनेंगे योग
Horoscope June 28 to July 4 2026: 28 जून से शुरू होकर 4 जुलाई तक चलने वाला यह नया सप्ताह कई राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। इस दौरान कुछ जातकों को करियर में तरक्की, धन लाभ और सफलता के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं,
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह नए अवसरों के द्वार खोलने वाला रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और पद-प्रतिष्ठा में भी बढ़ोतरी के योग बन रहे हैं। मनचाहे स्थान पर तबादला संभव है। जो लोग परीक्षा या प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें अपनी मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है। इस दौरान आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। प्रेम संबंधों में पहले से अधिक नजदीकियां आएंगी और पार्टनर के साथ आपसी विश्वास मजबूत होगा।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह फलदायी तो रहेगा, लेकिन कुछ मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत होगी। सप्ताह की शुरुआत में किसी भी तरह के जोखिम भरे फैसले लेने से बचें। आपके शुभचिंतक और इष्टमित्र काफी मददगार साबित होंगे। यदि आप साझेदारी में कारोबार कर रहे हैं तो बिना पूरी जानकारी के किसी पर आंख मूंदकर भरोसा करना नुकसान पहुंचा सकता है। सप्ताह के मध्य में परिवार के किसी करीबी सदस्य के साथ बहस या मतभेद होने से मन थोड़ा परेशान रह सकता है। धैर्य और समझदारी से परिस्थितियों को संभालने की जरूरत होगी।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिला-जुला परिणाम देने वाला रहेगा। इस दौरान मित्रों और करीबी लोगों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा, जिससे कई अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए अतिरिक्त आय के नए रास्ते खुल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी। हालांकि किसी भी बड़े फैसले को लेने से पहले सोच-विचार जरूर करें। व्यवसायियों को भाग्य का सहयोग मिलने से किसी मामले को सुलझाने में सहायता मिलेगी। सप्ताह के अंत तक मनचाही सफलता मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।
वृश्चिक राशि
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ और लाभदायक साबित हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके काम की प्रशंसा होगी और उच्च अधिकारियों से सम्मान या पुरस्कार मिलने के योग बन रहे हैं। सप्ताह के उत्तरार्ध में संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलने से परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। इस दौरान धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और मानसिक शांति महसूस होगी। भूमि, भवन और वाहन सुख के पूर्ण योग बन रहे हैं। लंबे समय से चली आ रही आर्थिक परेशानियां काफी हद तक दूर हो सकती हैं। प्रेम संबंधों में परिवार की सहमति मिलने के बाद विवाह की बात आगे बढ़ सकती है। वैवाहिक जीवन में भी सुख और सामंजस्य बना रहेगा।
July Predictions 2026: कैसा रहेगा आपके लिए जुलाई का महीना ? पढ़ें मेष से मीन तक की कुछ बड़ी भविष्यवाणियां