सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Shani Dev : इन 5 राशि के लोगों पर शनिदेव हमेशा रहते हैं मेहरबान, देते हैं शुभ फल

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 05 Dec 2022 04:17 PM IST
विज्ञापन
shani dev favourite rashi in astrology always give good result
shani dev: शनिदेव सभी ग्रहों में सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह है। शनिदेव को एक राशि से दूसरी राशि में जाने के लिए करीब ढाई वर्षों का समय लगता है। - फोटो : iStock

ज्योतिष में शनिदेव को न्याय और कर्मफलदाता माना गया है। यह लोगों को उनके द्वारा किए गए कर्मों के आधार पर ही शुभ और अशुभ फल प्रदान करते हैं। लोगों की जुबान पर शनिदेव का नाम आते ही लोग घबरा जाते हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में जिन जातकों की कुंडली में शनिदेव अशुभ घर में बैठ जाते हैं वें तमाम तरह के कष्ट और परेशानियां देते हैं। वहीं इसके उलट अगर शनि की दशा कुंडली में शुभ है तो व्यक्ति को राजपाठ,वैभव,धन संपत्ति और मान-सम्मान प्राप्त करवाते हैं। कुंडली में शुभ शनि व्यक्ति को उच्च पद प्रदान करते हैं। शनि सभी ग्रहों में सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह हैं इस कारण से जातकों के जीवन पर इनका शुभ-अशुभ प्रभाव ज्यादा दिनों तक रहता है। शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या जब किसी पर आती है उसे कई तरह की परेशानियां आने लगती हैं। मकर और कुंभ राशि शनिदेव की स्वयं की राशि होती है। शनिदेव सभी 12 राशयों में से कुछ पर विशेष मेहरबान रहते हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं शनिदेव की प्रिय राशियां...


 

मेष राशिफल 2023

वृषभ राशिफल 2023

मिथुन राशिफल 2023

कर्क राशिफल 2023

सिंह राशिफल 2023

कन्या राशिफल 2023

तुला राशिफल 2023

वृश्चिक राशिफल 2023

धनु राशिफल 2023

मकर राशिफल 2023 

कुंभ राशिफल 2023

मीन राशिफल 2023

Trending Videos
shani dev favourite rashi in astrology always give good result
rashi - फोटो : अमर उजाला

शनिदेव की प्रिय राशियां
मकर राशि

मकर राशि शनिदेव की प्रिय राशियों में एक राशि है। इस राशि के स्वामी स्वयं शनिदेव हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब शनिदेव गोचर करते हैं तो कुछ राशि पर साढ़ेसाती शुरू हो जाती है तो कुछ से खत्म हो जाती है। मकर राशि पर शनि की साढ़ेसाती होने पर शनिदेव ज्यादा कष्ट नहीं देते हैं। मकर राशि के जातक शनिदेव की पूजा करने पर जल्दी प्रसन्न होकर उन्हें शनिदोष से मुक्ति कर देते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
shani dev favourite rashi in astrology always give good result
rashi - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
कुंभ राशि शनिदेव की दूसरी प्रिय राशि है। इस राशि के स्वामी भी शनिदेव होते हैं। कुंभ राशि के जातकों पर शनिदेव हमेशा मेहरबान रहते हैं। इन जातकों के जीवन में कभी भी धन की कोई कमी नहीं रहती है। 
shani dev favourite rashi in astrology always give good result
rashi - फोटो : अमर उजाला

तुला राशि
तुला राशि शनिदेव की उच्च राशि मानी जाती है। जिसमें शनिदेव हमेशा शुभ रहते हैं। अगर तुला राशि के जातकों की कुंडली में शनि शुभ ग्रह के साथ और स्थान पर बैठ जाते हैं तो बहुत ही शुभ फल ही देते हैं। इस राशि के जातकों को कभी भी ज्यादा दिनों तक कष्ट नहीं झेलने पड़ते हैं। 

विज्ञापन
shani dev favourite rashi in astrology always give good result
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि 
धनु राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति को माना जाता है। शनि और गुरु ग्रह की आपस में मित्रता का भाव रखते हैं। इस कारण से शनिदेव हमेशा धनु राशि के जातकों पर मेहरबान रहते हैं। जब भी शनि की साढ़ेसाती या चाल में बदलाव होता है तब इस राशि के जातकों पर धनु मेहरबान ही रहते हैं। धनु राशि के जातकों पर शनिदेव सुख-समृद्धि और धन दौलत प्रदान करते हैं।  
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed