सब्सक्राइब करें

13 अक्तूबर को शरद पूर्णिमा, इस दिन पृथ्वी पर आती हैं मां लक्ष्मी, इन 4 उपायों से करें प्रसन्न

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 04 Oct 2019 03:30 PM IST
विज्ञापन
Sharad Purnima importance, date and Upay
शरद पूर्णिमा 2019

हिंदू शास्त्र के अनुसार सभी पूर्णिमा में आश्विन मास की पूर्णिमा का विशेष  महत्व होता है। इस पूर्णिमा को शरद पूर्णिमा कहते हैं। इस बार 13 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा है। ऐसी मान्यता है कि इस रात को चंद्रमा अपनी पूरी सोलह कलाओं के प्रदर्शन करते हुए दिखाई देता है। शरद पूर्णिमा को कोजागरी या कोजागर पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता के अनुसार शरद पूर्णिमा की रात को माता लक्ष्मी स्वर्ग लोक से पृथ्वी पर आती हैं। इस रात महालक्ष्मी को जो भी व्यक्ति जागते हुए दिखाई देता है और जो व्यक्ति पूजा ध्यान में लगाए हुआ होता है उन्हें देवी लक्ष्मी की कृपा मिलती है।

Trending Videos
Sharad Purnima importance, date and Upay
goddess laxmi

मां लक्ष्मी को सुपारी बहुत पसंद है। सुपारी को पूजा में रखें। पूजा के बाद सुपारी पर लाल धागा लपेट कर उसका अक्षत, कुमकुम, पुष्प आदि से पूजन करके उसे तिजोरी में रखें, धन की कभी कमी नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sharad Purnima importance, date and Upay
goddess laxmi

शरद पूर्णिमा की रात में भगवान शिव को खीर का भोग लगाएं। खीर को पूर्णिमा वाली रात को छत पर रखें। भोग लगाने के बाद खीर का प्रसाद ग्रहण करें। इस उपाय से कभी भी पैसे की कमी नहीं रहेगी। 

Sharad Purnima importance, date and Upay
पूर्णिमा 2019

शरद पूर्णिमा की रात को जब चारों ओर चांद की रोशनी बिखरी हुई होती है, तो उस समय मां लक्ष्मी का पूजन करने से व्यक्ति को धन लाभ होता है।

विज्ञापन
Sharad Purnima importance, date and Upay
शरद पूर्णिमा की रात में हनुमानजी के सामने चौमुखा दीपक जलाएं। इसके लिए आप मिट्टी का एक दीपक लें और उसमें तेल या घी भरें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed