{"_id":"5b07abea4f1c1bf36e8b47ba","slug":"sun-enter-in-rohini-nakshatra-hot-temperature-will-increase-dehradun","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गर्मी के बीच ग्रह और नक्षत्र बदल रहे अपनी जगह, अगले नौ दिन 'ब्रह्मांड' से बरसेगी आग","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
गर्मी के बीच ग्रह और नक्षत्र बदल रहे अपनी जगह, अगले नौ दिन 'ब्रह्मांड' से बरसेगी आग
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 26 May 2018 04:45 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
sun
Link Copied
पूरा देश भीषण गर्मी की चपेट में है। ऐसे में ग्रह और नक्षत्र भी अपनी स्थिति बदल रहे हैं। जिसके बाद अब अगले नौ दिन सूर्यदेव और आग बरसाने वाले हैं।
Trending Videos
2 of 5
sun
ज्योतिषार्चा पंडित संतराम के अनुसार, आज यानी 25 मई को सूर्य ग्रह शाम सात बजे रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने वाले हैं। इसके बाद वे आगामी तीन जून तक वहीं रहेंगे। इस दिनों में सूर्य पृथ्वी के अधिक निकट होता है। ऐसे में भीषण गर्मी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
sun
कहा कि, सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश के साथ ही नौतपा शुरू हो जाएगा। जिस समय में सूर्य रोहिणी नक्षत्र में होते हैं उस समय चन्द्र नौ नक्षत्रों में भ्रमण करते हैं, यही कारण है कि इसे नौतपा कहा जाता है। वहीं इसके कारण बारिशअ और आंधी के भी आसार बन रहे हैं।
4 of 5
सूरज
ज्योतिष के मुताबिक ज्येष्ठ माह में सूर्य के वृष राशि के 10 अंश से 23 अंश 40 कला तक नौतपा कहलाता है। इस दौरान तेज गर्मी रहने पर बारिश के अच्छे योग और कम तपन पर बारिश में कमी दर्शाती है। सूर्य 8 जून तक 23 अंश 40 कला तक रहेगा।
विज्ञापन
5 of 5
sun
माना जाता है कि, रोहिणी के दौरान अगर बारिश होती है, तो इसे आम भाषा में रोहिणी का गलना कहा जाता है। वहीं इस वर्ष ग्रहों के अनुसार अच्छी बारिश के संकेत बन रहे हैं। इस वर्ष बारिश पूरे सीजन भर यानी तकरीबन 50-55 दिन बारिश के संकेत बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि, इस वर्ष ब्रह्मांड के राजा सूर्य और मंत्री शनि हैं। दोनों ही ग्रह तीव्र उष्मा देने वाले हैं। इसके कारण भी भीषण गर्मी होने के संकेत हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।