Dreams in Sawan: श्रावण मास आरंभ हो चुका है। जैसा कि सब जानते हैं सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित है। इस पवित्र महीने को लेकर शिव भक्त हमेशा उत्साहित रहते हैं। सावन के महीने में शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ने लगती है। इस महीने को लेकर अलग-अलग मान्यताएं हैं। सावन के महीने में अगर आप भोलेनाथ या उनसे जुड़ी वस्तुओं को लेकर कुछ सपने देखते हैं तो इसका विशेष महत्व होता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार स्वप्न हमारे जीवन का अभिन्न अंग होते हैं। अवचेतन अवस्था में हम जो भी सपने देखते हैं उनमें से कुछ सपनों का अर्थ होता है और ये सपने हमें संकेत देते हैं। सपने शुभ और अशुभ दोनों हो सकता हैं। ऐसा कहा जाता है कि सावन में शिव से संबंधित सपने देखने से विशेष कृपा मिलती है। आइए आपको बताते हैं सावन में दिखने वाले सपनों का क्या अर्थ है और आपके जीवन में इसका क्या प्रभाव पड़ सकता है।
Dream Interpretation: सावन में सपने में आती हैं ये चीजें, समझिए आने वाला है खूब पैसा!
-
- 1
-
Link Copied
काला शिवलिंग देखना
सावन में काले शिवलिंग का स्वप्न देखना शिव भक्ति का विशेष फल माना जाता है। कहा गया है कि इस सपने को देखना स्वयं भोलेनाथ को देखने के समान है। भक्त से प्रसन्न होकर भगवान शिव उनके सपने में आते हैं और उन्हें आशीर्वाद देते हैं। ऐसा सपना देखने का मतलब है कि आपको जल्द ही कोई शुभ समाचार मिल सकता है। अगर कोई लड़की यह सपना देखती है तो ऐसा माना जाता है कि उसे मनचाहा और योग्य वर मिलेगा।
भगवान शिव का डमरू देखना
वास्तु में डमरू को सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है। डमरू का सपना देखना शुभ होता है। सावन में भगवान शिव के डमरू को देखने का अर्थ है शिव तत्व की प्राप्ति। इसका मतलब है कि जल्द ही आपके जीवन में सकारात्मकता का संचार होगा। आपके काम में आ रही रुकावटें दूर होंगी।
सपने में त्रिशूल देखना
सावन में भगवान शिव के त्रिशूल का दर्शन करना शुभ माना जाता है। त्रिशूल के तीन गुण हैं, रज, तम और सत। अगर सपने में भगवान शिव का त्रिशूल दिखाई दे तो समझ लें कि आप पर भोले बाबा की कृपा बरसने वाली है। यह सपना इस बात का संकेत देता है कि आपकी सभी परेशानियां दूर होने वाली हैं। साथ ही आपको हर काम में लाभ मिलेगा।
नाग देवता को देखना
सावन में सपने में नाग देवता का दिखना भी एक शुभ संकेत है। इस सपने के बारे में कहा गया है कि जो भी इसे देखता है उसे धन की प्राप्ति होती है। व्यापार बढ़ता है और निर्दोषों की कृपा बनी रहती है।

कमेंट
कमेंट X