फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कपूर के ये उपाय दिलाएंगे परिवार में झगड़ो से छुटकारा, रुपये-पैसों की तंगी भी होगी दूर

Tue, 30 Nov 2021 10:14 AM IST
शशि सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Tue, 30 Nov 2021 10:14 AM IST
विज्ञापन
By doing these remedies of camphor there is happiness and prosperity in your house and love increases in the family
कपूर के उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर)

किसी भी व्यक्ति के जीवन में पारिवारिक शांति से बढ़कर कुछ नहीं होता है। प्रत्येक व्यक्ति अपने परिवार में शांति बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास करता है। कई बार घर में धन की कमी भी झगड़ो का कारण बनती है। इसलिए ये दोनों ही समस्याएं कई बार एक दूसरे से जुड़ी होती हैं। वास्तु शास्त्र में सुख-शांति और समृद्धि बनाए रखने के लिए बहुत सारे महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए हैं। इन्हीं सुझावों में कपूर के कुछ आसान से उपाय हैं। मान्यता है कि कपूर के इन उपायों को करने से आपके घर का वातावरण सकारात्मक होता है और घर में सुख-शांति व प्रेमभाव बना रहता है साथ ही आपकी धन संबंधित समस्याओं का भी अंत होता है। तो चलिए जानते हैं उपाय। 

By doing these remedies of camphor there is happiness and prosperity in your house and love increases in the family
कर्पूर

पूरे घर में दिखाएं कपूर-
प्रतिदिन प्रातः सुबह और शाम के समय पूजन करने के दौरान कपूर जलाकर पूजाघर में आरती करने के साथ ही घर के अन्य सभी कमरों आंगन आदि में भी दिखाना चाहिए। इससे पूरे घर का वातावरण सकारात्मक बनता है, जिससे परिवार के सदस्यों के बीच तालमेल अच्छा करने में मदद मिलती है। 

By doing these remedies of camphor there is happiness and prosperity in your house and love increases in the family
कर्पूर

चांदी की कटोरी में जलाकर रसोई में दिखाएं कपूर-
प्रतिदिन रात में जब परिवार के सभी सदस्य खाना खा लें तो रसोई की साफ-सफाई करने के बाद चांदी की छोटी सी कटोरी में कपूर जलाकर रसोई में दिखाना चाहिए। मान्यता है कि इससे अन्न और धन में बरकत बनी रहती है। इसके साथ ही परिवार के सदस्यों की सेहत पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
By doing these remedies of camphor there is happiness and prosperity in your house and love increases in the family
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
पति-पत्नी में प्रेम बढ़ाने के लिए शयनकक्ष में कपूर-
यदि पति-पत्नी में अक्सर तनाव की स्थिति बनी रहती है तो रात को सोने से पहले शयन कक्ष में कपूर जलाकर दिखाना चाहिए। इससे सकारात्मकता का प्रवाह बढ़ता है,जिससे तनाव को दूर करने में सहायता मिलती है। माना जाता है कि प्रतिदिन ऐसा करे से पति-पत्नी के बीच का तनाव दूर होता है और रिश्ता मजबूत बनता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed