सब्सक्राइब करें

Feng Shui Tips: घर में गलती से भी इस जगह न लगाएं आईना, किस्मत पर डालता है बड़ा असर

धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: आशिकी पटेल Updated Thu, 21 Oct 2021 06:24 PM IST
विज्ञापन
Feng Shui Tips Mirror on Right Place in house Mirror and goodLuck Connection
घर में गलती से भी इस जगह न लगाएं आईना - फोटो : istock

चीनी वास्तुशास्त्र फेंगशुई का चलन धीरे-धीरे बढ़ता ही जा रहा है। ज्यादातर घरों में आपने फेंगशुई से जुड़ी कई चीजों को देखा होगा। फेंगशुई से जुड़ी ये चीजें सौभाग्य को बढ़ाने के लिए होती हैं। फेंगशुई में फेंग का अर्थ होता है वायु और शुई जल को कहते हैं। फेंगशुई के नियम इसी जल और वायु के आधार पर बने हुए हैं। चीन के वास्तु शास्त्र फेंगशुई को घर से निगेटिव एनर्जी को दूर करके पॉजिटिव एनर्जी लाने में बहुत कारगर माना जाता है।

Trending Videos
Feng Shui Tips Mirror on Right Place in house Mirror and goodLuck Connection
दर्पण

वास्तुशास्त्र की तरह फेंगशुई में भी घर के सामानों को सही जगह पर रखने के तरीके बताए गए हैं। घर के इन सामान में आईना बेहद अहम है। कहा जाता है कि अगर आईना गलत जगह पर रखा हो तो घर की तरक्की रुक जाती है। वहीं आईना सही जगह पर हो तो समृद्धि मिलती है। साथ ही घर के लोगों की सेहत और आर्थिक स्थिति पर अच्छा प्रभाव पड़ता है। आईये जानते हैं घर में आईना रखने का सही तरीका-

विज्ञापन
विज्ञापन
Feng Shui Tips Mirror on Right Place in house Mirror and goodLuck Connection
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

आईना रखते समय इन बातों का रखें ध्यान 

क्या करें-

फेंगशुई के अनुसार घर में आईने को हमेशा जमीन से कुछ इंच ऊपर लगाना चाहिए। कहा जाता है कि जमीन से कुछ इंच ऊपर आईना लगाने से बिजनेस में बहुत लाभ होता है। इसके अलावा जिस अलमारी में आप पैसा और गहने रखते हैंं, उसमें आईना जरूर लगाएं। इससे घर में खूब धन-समृद्धि बढ़ती है। 

Feng Shui Tips Mirror on Right Place in house Mirror and goodLuck Connection
घर में गलती से भी इस जगह न लगाएं आईना - फोटो : istock

क्या न करें-

अगर आपके बेडरूम में आईना लगा हो तो उसे तुरंत हटा दें। या फिर ऐसी जगह लगाएं जहां से सोने वालों को प्रतिबिंब न दिखे। इसके अलावा सीढ़ी के नीचे कभी भी आईना न रखें। ऐसा करने से घर के सदस्यों के बीच झगड़े-कलह होते हैं। सिर्फ यही नहीं अगर घर का आइना टूटा-फूटा हो तो उसे तुरंत हटा दें, क्योंकि यह बहुत ही अशुभ होता है। कहा जाता है कि टूटा हुआ आइना जिंदगी पर संकट लाता है और घर में नाकारात्मक उर्जा का वास होने लगता है।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed