Lucky Plants: जीवन में हर व्यक्ति धनवान बनाना चाहता है। इसके लिए लोग खूब मेहनत भी करते हैं। हालांकि कभी-कभी मेहनत के मुताबिक व्यक्ति को सफलता नहीं मिल पाती। ऐसे में आप ज्योतिष या वास्तु की मदद ले सकते हैं। वास्तु के अनुसार, कुछ पौधों को बेहद शुभ माना गया है, जिन्हें घर में लगाने से सुख और समृद्धि आती है। हरे-भरे पौधे न सिर्फ देखने में अच्छे लगते हैं बल्कि ये मन को भी सुकून देते हैं। अगर घर में हरे-भरे पौधे लगे हों, तो सकारात्मकता का प्रवाह बढ़ता है। हरे-भरे पौधे तरक्की, सुख-समृद्धि और खुशहाली के आगमन में सहायक होते हैं। घर में पौधे लगाने से अच्छी सेहत के साथ धन के आगमन का रास्ता भी खुलता है। ऐसे में घर की खूबसूरती और हरियाली बढ़ाने के साथ ही यदि आप भाग्य का भी साथ पाना चाहते हैं, तो वास्तु के अनुसार कुछ पौधे लगाएं। ये पौधे आपकी सभी समस्या दूर कर देंगे। आइए जानते हैं इन पौधों के बारे में...
Lucky Plants: जीवन में खुशहाली के लिए लगाएं ये 5 पौधे, खूब होगी तरक्की
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वास्तु शास्त्र के अनुसार, मनी प्लांट का संबंध शुक्र ग्रह से होता है। साथ ही इसमें लक्ष्मी जी का वास होता है। इसलिए इसे लगाने से घर में मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और घर की सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। मान्यता है कि मनीप्लांट जितनी तेजी से बढ़ता है, उतनी ही तेजी से घर की तरक्की होती है।
यदि आपकी तरक्की में बार-बार रुकावटें आ रही हैं या घर में कोई वास्तु दोष है तो अपने घर के प्रवेश द्वार के दायीं तरफ क्रासुला का पौधा लगाएं। मान्यता है कि क्रासुला का पौधा लगाने से घर से वास्तु संबंधी दोष समाप्त हो जाता हैं।
आर्थिक परेशानियों को दूर करने के लिए घर में शमी का पौधा लगाएं और नियमित जल दें। माना जाता है कि नियमित रूप से शमी के पौधे को जल देने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।
तुलसी का पौधा
तुलसी के पौधे को बहुत ही ज्यादा पवित्र माना गया है। जिन घरों में तुलसी का पौधा होता वहां पर वास्तु संबंधी किसी भी प्रकार का कोई दोष नहीं पाया जाता है। घर में तुलसी का पौधा लगाकर नियमित रूप पूजा करनी चाहिए और रोजाना सुबह-शाम दिया जलाना चाहिए।