फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vastu Tips: नए साल से पहले घर से निकाल फेंके ऐसी 7 चीजें, अन्यथा पैसों की किल्लत का करना पड़ेगा सामना

Fri, 03 Dec 2021 06:58 AM IST
शशि सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Fri, 03 Dec 2021 06:58 AM IST
विज्ञापन
new year 2022 vastu tips these 7 things keep out from the house
Vastu Tips

साल 2021 का ये अंतिम माह चल रहा है और नव वर्ष आने में अब कुछ ही समय शेष है। ऐसे में हर किसी के मन में नई आशाएं होती हैं। जब नए साल का आरंभ होता है तो हर कोई उम्मीद करता है कि आने वाला समय उसके जीवन में खुशियां, सुख-समृद्धि व तरक्की लेकर आए। लोग पुराने साल के कटु अनुभवों को भूलकर नए साल में नई चीजों का स्वागत करते हैं और नए संकल्प लेते हैं। आप भी नए साल का स्वागत करने से पहले अपने घर से कुछ चीजों को बाहर कर दें। कुछ ऐसी बेकार की चीजें हमारे घर में पड़ी होती हैं जिनके कारण नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ने लगता है। वास्तु के अनुसार, इन चीजों को अपने घर से तुरंत बाहर कर देना चाहिए, अन्यथा आपको रुपये-पैसों की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

new year 2022 vastu tips these 7 things keep out from the house
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

खराब घड़ी और ताले-
घड़ी समय की सूचक होती है और निरंतर चलती रहती है। इसलिए वास्तु में घड़ी को प्रगति और निरंतर आगे बढ़ने से जोड़कर देखा जाता है। यदि आपके घर में टूटी हुई या बंद पड़ी हुई घड़ी हो तो उसे तुरंत घर से बाहर निकाल दें। माना जाता है कि इससे नकारात्मकता बढ़ती है और आपको आर्थिक तंगी व तरक्की में बाधा का सामना करना पड़ सकता है। इसी तरह से घर में बंद पड़े ताले को या तो सही करवा लें या घर से बाहर कर दें। माना जाता है कि बंद ताले की तरह आपकी किस्मत का ताला भी बंद हो जाता है।

new year 2022 vastu tips these 7 things keep out from the house
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pexels.com

खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान-
कई बार हमारे घर में खराब चार्जर आदि पड़े रहते हैं और हम इनपर ध्यान नहीं देते हैं। वास्तु के अनुसार, घर में खराब पड़ी इलेक्ट्रॉनिक चीजों से नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है, जिसके कारण आपको आर्थिक तंगी समेत कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए नए साल से पहले इन चीजों को अपने घर से बाहर निकाल दें या संभलवा लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
new year 2022 vastu tips these 7 things keep out from the house
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

खंडित मूर्तियां-
घर में साज-सज्जा के लिए रखी मूर्तियां या पूजा स्थान पर रखी भगवान की प्रतिमाएं यदि कहीं से भी खंडित हो तो उन्हें घर में नहीं रखना चाहिए। वास्तु कहता है कि खंडित चीजों से घर में नकारात्मकता बढ़ती है। इससे आपको समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए नव वर्ष से पहले इन प्रतिमाओं को किसी नदी में प्रवाहित कर दें या फिर किसी पवित्र स्थान पर रखवा दें।

विज्ञापन
new year 2022 vastu tips these 7 things keep out from the house
टूटा या चटका कांच घर में न रखें (प्रतीकात्मक तस्वीर)

टूटा या चटका कांच-
यदि आपके घर में खिड़की, दरवाजे आदि का कांच कही से टूटा या चटका हो तो उसे तुरंत हटा दें। घर में किसी भी तरह से टूटा हुआ कांच नहीं रखना चाहिए। यदि आपके घर में रखा आइना चटक गया है या टूट गया है तो उसमें चेहरा नहीं देखना चाहिए। माना जाता है कि इससे दुर्भाग्य आता है। इसलिए यदि किसी भी तरह से आपके घर में टूटा हुआ शीशा है तो उसे बाहर कर दें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed