फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उपाय: वास्तु अनुसार सुख-समृद्धि के लिए 5 चीजें हैं बड़े काम की...

Sun, 24 Apr 2022 10:29 AM IST
विनोद शुक्ला अनीता जैन ,वास्तुविद
अनीता जैन ,वास्तुविद Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 24 Apr 2022 10:29 AM IST
विज्ञापन
These Five Things Spread Happiness and Prosperity According Vastu Shastra
बांसुरी को वास्तु दोष दूर करने में बहुत ही कारगर उपाय माना गया है। आर्थिक समस्याओं से मुक्ति के लिए व्यक्ति को चांदी की बांसुरी घर के पूर्व या उत्तर दिशा में रखना चाहिए। - फोटो : अमर उजाला
खूब परिश्रम करने के बाद भी आपके घर में पैसा नहीं टिकता या आप धन संबंधी परेशानियों को लेकर चिंतित रहते हैं तो इसका कारण आपके घर में मौजूद वास्तुदोष हो सकता है। इस दोष से मुक्ति और धन के आभाव को दूर करने के लिए वास्तुशास्त्र में पांच चीजें ऐसी बताई गई हैं जिससे धन एवं सुख में बाधक नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव दूर जाता है और देवी लक्ष्मी की कृपा आपके घर-परिवार पर बनी रहती है।
These Five Things Spread Happiness and Prosperity According Vastu Shastra
बांसुरी के वास्तु उपाय
बांसुरी
बांसुरी को वास्तु दोष दूर करने में बहुत ही कारगर उपाय माना गया है। आर्थिक समस्याओं से मुक्ति के लिए व्यक्ति को चांदी की बांसुरी घर के पूर्व या उत्तर दिशा में रखना चाहिए। आप चाहें तो सोने की बांसुरी भी रख सकते हैं। अगर सोने अथवा चांदी का बांसुरी रखना संभव नहीं हो तो बांस से बनी बांसुरी घर में रख सकते हैं ऐसा करने से घर में लक्ष्मी का वास बना रहता है। शिक्षा,व्यवसाय या नौकरी में बाधा आने पर शयन कक्ष के दरवाजे पर दो बांसुरियों को लगाना शुभ फलदायी होता है।
 
These Five Things Spread Happiness and Prosperity According Vastu Shastra
गणेश जी की कृपा प्राप्त करने के लिए संकष्टी चतुर्थी पर दूर्वा की गांठे और मोदक अर्पित करें (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
गणेश जी की ऐसी प्रतिमा
गणेश जी यूं तो हर रुप में मंगलकारी हैं। लेकिन धन और सुख में बाधा को दूर करने के लिए नृत्य करती हुई गणेश जी की प्रतिमा घर में रखना बहुत ही शुभ होता है। उत्तर-पूर्व दिशा की तरफ इसे ऐसे स्थान पर रखें जहां से सभी की दृष्टि इस पर बार-बार पड़े। प्रतिमा नहीं होने पर तस्वीर भी लगा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
These Five Things Spread Happiness and Prosperity According Vastu Shastra
मां लक्ष्मी और गणपति देव
मां लक्ष्मी और कुबेर
देवी लक्ष्मी की तस्वीर या मूर्ति आपके घर में जरूर होगी लेकिन धन में वृद्धि के लिए लक्ष्मी के साथ घर में कुबेर की मूर्ति या तस्वीर जरूर होनी चाहिए। क्योंकि लक्ष्मी धन का सुख देती हैं लेकिन आय के बिना धन का सुख संभव नहीं है। आय कुबेर  प्रदान करते हैं। इसलिए दोनों एक दूसरे के पूरक माने जाते हैं। कुबेर महाराज उत्तर दिशा के स्वामी हैं इसलिए इन्हें हमेशा उत्तर दिशा में ही रखें।
विज्ञापन
These Five Things Spread Happiness and Prosperity According Vastu Shastra
शंख बजाने के लाभ - फोटो : अमर उजाला
घर में रखें यह शंख
वास्तु विज्ञान के अनुसार शंख में वास्तु दोष दूर करने की अद्भुत क्षमता है। जहां नियमित शंख का घोष होता वहां के आस-पास की हवा भी शुद्ध और सकारात्मक हो जाती है। शास्त्रों में कहा गया है जिन घरों में देवी लक्ष्मी के हाथों में शोभा पाने वाला दक्षिणवर्ती शंख होता है वहां लक्ष्मी स्वयं निवास करती हैं। ऐसे घर में धन संबंधी परेशानी कभी नहीं आती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed