फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vastu Tips : इन पांच कारणों से घर पर बनी रहती है आर्थिक परेशानियां, नहीं होती व्यक्ति की तरक्की

Sun, 08 May 2022 02:16 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 08 May 2022 02:16 PM IST
विज्ञापन
Vastu Shastra Tips Know These Five Things Due To Face Financial Problems in Hindi
हिंदू धर्म शास्त्रों में झाड़ू को माता लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है और माता लक्ष्मी सुख, संपदा, ऐशोआराम,वैभव और धन प्रदान करने वाली देवी होती है। - फोटो : अमर उजाला

हर एक व्यक्ति अपने जीवन में सुख-सुविधा और तरक्की पाने की अभिलाषा रखता है। इसके लिए वह दिन-रात कड़ी मेहनत करता है ताकि स्वयं और घर के सदस्यों को तमाम तरह की ऐशोआराम की सुविधा दे सके। घर पर सुख-समृद्धि और खुशियों का कनेक्शन इस बात पर निर्भर करता है कि हमारे घर में किस तरह की ऊर्जा का वास होता है। घर के आस पास सकारात्मक और नकारात्मक दोनों ही तरह की ऊर्जा मौजूद होती है। सुख,वैभव, खुशी, तरक्की और मानसिक शांति के लिए व्यक्ति के आसपास सकारात्मक ऊर्जा का होना बहुत आवश्यक है। आज हम आपको व्यक्ति के आर्थिक जीवन पर असर डालने वाले कुछ कारणों की चर्चा करेंगे, जिसका सबंध घर में मौजूद वास्तु से होता है।

Vastu Shastra Tips Know These Five Things Due To Face Financial Problems in Hindi
broom vastu tips

झाड़ू
हिंदू धर्म शास्त्रों में झाड़ू को माता लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है और माता लक्ष्मी सुख, संपदा, ऐशोआराम,वैभव और धन प्रदान करने वाली देवी होती है। इसी वजह से आर्थिक और वैभव के लिए झाड़ू को काफी महत्वपूर्ण चीज माना गया है। वास्तु शास्त्र में झाड़ू के रखने के बारे में विस्तार से बताया गया है। वास्तु के अनुसार झाड़ू को हमेशा ऐसी जगहों पर रखना चाहिए जहां पर किसी की नजर आसानी से न पहुंच सके। इसके अलावा कभी भी घर में झाड़ू को खड़ा करके नहीं रखना चाहिए।  वास्तु के अनुसार झाड़ू के संबंध में एक चीज और भी बताई गई है जिसमें घर में शाम के समय झाड़ू भूलकर भी नहीं लगाना चाहिए। ऐसे में जिन घरों में झाड़ू से सबंधित इन नियमों का पालन किया जाता है वहां पर कभी भी आर्थिक समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है।

Vastu Shastra Tips Know These Five Things Due To Face Financial Problems in Hindi
कबूतर
कबूतर का घोंसला : वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर किसी घर में कबूतर का घोंसला बना हुआ तो यह आर्थिक परेशानी का सूचक माना जाता है। ऐसी स्थिति में इस बात का ध्यान रखें कि आपके घर में कहीं भी कोई कबूतर अपना घोंसला न बना पाएं। ज्योतिष में कबूतर को राहु का प्रतीक माना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Vastu Shastra Tips Know These Five Things Due To Face Financial Problems in Hindi
cactus - फोटो : social media
कांटेदार पौधे : 
एक तरफ जहां घर पर फूल-पौधे होने से सुख और समृद्धि का वास माना जाता है तो वहीं घर में कांटेदार पौधे होने पर आर्थिक परेशानियों का ज्यादा प्रभाव होता है। वास्तु शास्त्र अनुसार घर या आंगन में ऐसा कोई भी पौधा नहीं लगाना चाहिए जिसमें कांटे हों। इससे उस घर के सदस्यों के जीवन में आर्थिक समस्याएं उत्पन्न होती हैं
विज्ञापन
Vastu Shastra Tips Know These Five Things Due To Face Financial Problems in Hindi
मकड़ी का जाल - फोटो : अमर उजाला
जाले व कबाड़ : 
मान्यता है जिन घरों में हमेशा साफ-सफाई होती है वहां पर हमेशा माता लक्ष्मी और भगवान कुबेर का आशीर्वाद रहता है। घर में जाले व कबाड़ नकारात्मक ऊर्जा के सबसे बड़े स्रोत माने जाते हैं। ऐसे में कभी भी घर में जाले न लगने दें। समय-समय पर इन जालों की हटाते रहना चाहिए। जालों और गंदगी रहने से आर्थिक स्थिति खराब होती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed