फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vastu Tips: भूलकर भी इस दिन न करें नई झाड़ू घर लाने की गलती, अन्यथा हो सकते हैं कंगाल

Mon, 23 May 2022 01:15 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Mon, 23 May 2022 01:15 PM IST
विज्ञापन
Vastu Tips Bringing Broom At Home on This day Will Be Bad Luck Know Auspicious Time to Bring Broom
वास्तु शास्त्र के अनुसार, झाड़ू से जुड़ी एक गलती अमीर से अमीर इंसान को कंगाल कर सकती है। - फोटो : pixabay

Vastu Tips For Broom : झाड़ू का इस्तेमाल लगभग हर घर में किया जाता है। घर की साफ-सफाई  में इसका उपयोग होता है।   घर की साफ-सफाई के लिए इस्तेमाल होने वाली झाड़ू को लोग भले ही एक सामान्य सी वस्तु मानते हों, लेकिन इसका संबंध आपके सुख और सौभाग्य से जुड़ा हुआ है। ज्योतिष के अनुसार झाड़ू का संबंध धन की देवी मां लक्ष्मी से होता है। कहा जाता है कि जिस घर में साफ-सफाई होती है, उसी घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है। इसके अलावा भी शास्त्रों में झाड़ू से जुड़े कई नियम बताए गए हैं, जिसे नहीं मानने पर मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। झाड़ू को लेकर वास्तु शास्त्र में कई खास बातें बताई गई हैं।  वास्तु शास्त्र के अनुसार, झाड़ू से जुड़ी एक गलती अमीर से अमीर इंसान को कंगाल कर सकती है। आइए जानते हैं अगर घर में रखी झाड़ू टूट जाए तो नई झाड़ू खरीदते समय किन बातों का ख्याल रखना जरूरी है। 

Vastu Tips Bringing Broom At Home on This day Will Be Bad Luck Know Auspicious Time to Bring Broom
घर में कब लाएं नई झाड़ू

घर में कब लाएं नई झाड़ू
नई झाड़ू खरीदने के लिए अमावस्या, मंगलवार, शनिवार तथा रविवार अच्छे दिन माने जाते हैं। कृष्णपक्ष में झाड़ू खरीदना शुभ होता है।  ऐसा करने से सुख-समृद्धि बढ़ती है और घर के मालिक पर मां लक्ष्मी हमेशा मेहरबान रहती हैं। 

Vastu Tips Bringing Broom At Home on This day Will Be Bad Luck Know Auspicious Time to Bring Broom
इस दिन ना खरीदें झाड़ू 

इस दिन ना खरीदें झाड़ू 
वास्तु शास्त्र के अनुसार, शुक्ल पक्ष में नई झाड़ू घर लाने के अशुभ परिणाम होते हैं। इसलिए शुक्ल पक्ष में नई झाड़ू खरीदकर कभी घर ना लाएं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Vastu Tips Bringing Broom At Home on This day Will Be Bad Luck Know Auspicious Time to Bring Broom
इन दिनों में न फेंकें पुरानी झाड़ू - फोटो : iStock

इन दिनों में न फेंकें पुरानी झाड़ू
गुरूवार, एकादशी, पूर्णिमा, मंगलवार को पुरानी झाड़ू कभी भी घर के बाहर नहीं फेंकना चाहिए। मान्यता है यदि आपने इन दिनों में पुरानी झाड़ू फेंक दी तो कंगाली आ  सकती है। 

विज्ञापन
Vastu Tips Bringing Broom At Home on This day Will Be Bad Luck Know Auspicious Time to Bring Broom
घर में इन जगहों पर कभी ना रखें झाड़ू 

घर में इन जगहों पर कभी ना रखें झाड़ू 

  • वास्तु के अनुसार झाड़ू कभी भी ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं रखनी चाहिए। क्योंकि इस दिशा में झाड़ू रखने से घर में धन का आगमन नहीं होता। 
  • भोजन कक्ष तथा डायनिंग रूम में कभी झाड़ू नहीं रखना चाहिए।
  • बेडरूम में भी झाड़ू नहीं रखना चाहिए इससे दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ता है।
  • किचन में झाड़ू नहीं रखनी चाहिए क्योंकि इससे घर में अन्न की कमी आती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed