हर कोई चाहता है कि उसके पास प्रचुर मात्रा में धन बना रहे, क्योंकि आज के समय में धन का अभाव होना व्यक्ति के जीवन में एक साथ कई परेशानियों का कारण बन जाता है। अक्सर देखने में आता है कि कई बार बहुत मेहनत करने पर भी धन संचय नहीं हो पाता है या हमेशा धन की किल्लत बनी रहती है। यदि कुछ बातों को अनदेखा किया जाए तो धन की समस्या होने लगती है। वास्तु में हर चीज को लेकर नियम बताए गए हैं। इसी तरह से वास्तु में धन स्थान से लेकर पर्स तक के लिए कुछ महत्वपूर्ण बातें बताई गई हैं। वास्तु कहता है कि कुछ ऐसी चीजें होती हैं जिन्हें पर्स में नहीं रखना चाहिए। यदि ये चीजें पर्स में रखी जाएं तो धन की हानि का सामना करना पड़ सकता है। तो चलिए जानते हैं कि कौन सी हैं वे चीजें।
पर्स में भूलकर भी न रखें ये चार चीजें वरना हो जाएंगे कंगाल
अक्सर लोगों की आदत होती है कि यदि कोई पर्ची या पुराने बिल हो तो वे उन्हें अपने पर्स में ही संभाल कर रख लेते हैं और कई दिनों तक नहीं निकालते हैं लेकिन ऐसा करना आपके लिए धन हानि का कारण बन सकता है। वास्तु के अनुसार, पर्स में बेकार पड़ी पर्चियां बिल आदि नहीं रखने चाहिए और पर्स को समय-समय पर साफ करते रहना चाहिए, क्योंकि पर्स भी एक तरह से मां लक्ष्मी का स्थान होता है।
अक्सर लोग अपने पर्स में चाबियां आदि रख लेते हैं या फिर कई बार देखने में आता है कि लोग अपने पर्स में छोटा सा चाकू रखते हैं लेकिन वास्तु में इसे शुभ नहीं माना जाता है। इससे आपको रुपये-पैसों की तंगी का सामना करना पड़ सकता है।
मृत लोगों की तस्वीरें
कई बार लोग अपने पर्स में अपने पूर्वजों की तस्वीरें याद के तौर पर रखते हैं लेकिन वास्तु कहता है कि ऐसा नहीं करना चाहिए। इससे नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है, जिससे आपको धन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
भगवान की तस्वीरें-
अक्सर लोग भगवान की तस्वीर भी पर्स में लगा लेते हैं। वास्तु कहता है कि पर्स भी भूलकर भी भगवान की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए, क्योंकि हम पर्स को हर जगह लेकर जाते हैं और कभी-कभी गंदे हाथों से भी पर्स छूना पड़ जाता है। इसलिए माना जाता है कि इससे मां लक्ष्मी रुष्ट हो सकती हैं और आपको धन की समस्या उठानी पड़ सकती है। इसके साथ ही कर्ज के बोझ का सामना भी करना पड़ सकता है।

कमेंट
कमेंट X