फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vastu Tips: पर्स में भूलकर भी न रखें ये 4 चीजें, नहीं तो रहेगी पैसे की तंगी

Mon, 07 Mar 2022 05:24 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Mon, 07 Mar 2022 05:24 PM IST
विज्ञापन
Vastu Tips Do not keep these 4 things in your purse to avoid financial crisis
पर्स में पैसों के अलावा अन्य चीजें भी रखते हैं जिसकी वजह से माता लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं। - फोटो : अमर उजाला

व्यक्ति अपने जीवन में धन कमाने के लिए मेहनत करता है।  हर कोई चाहता है कि उसका पर्स हमेशा रुपयों से भरा रहे। पैसों से सभी सुख सुविधाएं मिल सकती हैं। हर व्यक्ति चाहता है कि उसका जीवन धन धान्य से भरपूर हो। चाहे स्त्री हो या पुरुष सभी को अपना पर्स भरा हुआ ही अच्छा लगता है। वास्तु के अनुसार कुछ ऐसी वस्तुएं हैं जिन्हें  पर्स में रखना अशुभ माना जाता है।  इसकी वजह से पर्स में पैसे नहीं टिकते हैं। आप चाहते हुए भी पैसे नहीं बचा पाते हैं, हर समय पैसों की तंगी बनी रहती है। पर्स में पैसों के अलावा अन्य चीजें भी रखते हैं जिसकी वजह से माता लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं।  वास्तु शास्त्र के मुताबिक पर्स में कुछ ऐसी ही बेकार की चीजें अगर आपने निकालकर बाहर नहीं की, तों आपके पास हमेशा पैसों की तंगी रहेगी। आप पैसों की बचत नहीं कर पाएंगे। आइए जानते हैं वास्तु के अनुसार किन चीजों को पर्स में नहीं  रखना चाहिए।  

Vastu Tips Do not keep these 4 things in your purse to avoid financial crisis
Vastu Tips:अक्सर लोग पुराने बिल अपने पर्स में रखते हैं, जिसे वास्तु शास्त्र के मुताबिक अशुभ माना जाता है। - फोटो : अमर उजाला

पुराने बिल
अक्सर लोग पुराने बिल अपने पर्स में रखते हैं, जिसे वास्तु शास्त्र के मुताबिक अशुभ माना जाता है। खरीदारी करते वक्त पैसे के लेन-देन के बिल अपने पर्स में रखते हैं और उन्हें काफी वक्त तक पर्स से बाहर भी नहीं निकालते हैं। ऐसा करने से वास्तु के मुताबिक धन की हानि हो जाती है।

Vastu Tips Do not keep these 4 things in your purse to avoid financial crisis
Vastu Tips:पर्स में कभी भी भगवान की तस्वीर या फिर ऐसे कागज जिन पर भगवान की फोटो है, नहीं रखने चाहिए। - फोटो : अमर उजाला

भगवान की तस्वीर
पर्स में कभी भी भगवान की तस्वीर या फिर ऐसे कागज जिन पर भगवान की फोटो है, नहीं रखने चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से कर्ज अधिक बढ़ जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vastu Tips Do not keep these 4 things in your purse to avoid financial crisis
पर्स में कभी भी मृत परिजनों की फोटो नहीं रखनी चाहिए। - फोटो : Getty

मृत परिजनों की फोटोज
पर्स में कभी भी मृत परिजनों की फोटो नहीं रखनी चाहिए। लोग अपने मृत परिजनों से गहरे जुड़ाव की वजह से इन फोटोज को पर्स में रखते हैं, मगर ऐसा नहीं करना चाहिए। वास्तु के मुताबिक पर्स को मां लक्ष्मी का स्थान माना जाता है, इसलिए ऐसी कोई भी फोटो रखने से वास्तु दोष हो जाता है।

विज्ञापन
Vastu Tips Do not keep these 4 things in your purse to avoid financial crisis
वास्तु के मुताबिक पर्स में किसी भी प्रकार की धातु की वस्तु रखने से नेगेटिव एनर्जी आती है। - फोटो : अमर उजाला

कभी न रखें चाबी 
ज्यादातर लोग अपने पर्स में चाबी रखते हैं, मगर ऐसा करना भी अशुभ माना जाता है। वास्तु के मुताबिक पर्स में किसी भी प्रकार की धातु की वस्तु रखने से नेगेटिव एनर्जी आती है, जिससे धन की हानि हो जाती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed