फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vastu Tips: रात में नहीं आती है नींद तो आजमाएं ये वास्तु उपाय, तुरंत मिलेगी राहत

Sun, 03 Apr 2022 02:07 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 03 Apr 2022 02:07 PM IST
विज्ञापन
Vastu Tips for Bedroom in hindi for better sleep at night
रात में नहीं आती है नींद तो आजमाएं ये वास्तु उपाय - फोटो : iStock

Vastu Tips for Bedroom: तनाव भरी जिंदगी में आजकल नींद न आने की समस्या आम है। जबकि रोजाना अच्छी नींद लेने से मन-मस्तिष्क और शरीर स्वस्थ रहता है। नींद पूरी न होना और अनिद्रा की समस्या के चलते कई लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जानकार बताते हैं कि नींद पूरी ना होने के कारण शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। यहां तक कि कई लोग इसकी वजह से नींद की दवा लेकर सोते हैं। जबकि कई बार नींद ना आने कारण तनाव ही नहीं बल्कि वास्तु दोष भी हो सकता है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में वास्तु दोष होने की वजह से परिवार के लोगों को सही से नींद नहीं आती है। वास्तु शास्त्र में अच्छी नींद के लिए कई तरह के उपाय बताए गए हैं। इन नियमों का पालन करने से नींद में आ रही समस्या खत्म हो सकती है। तो चलिए आज जानते हैं अच्छी नींद के लिए वास्तु के कुछ अचूक उपायों के बारे में...  

Vastu Tips for Bedroom in hindi for better sleep at night
रात में नहीं आती है नींद तो आजमाएं ये वास्तु उपाय - फोटो : iStock
इन चीजों को बेडरूम में न रखें

बेडरूम में आइना ना लगाएं। वास्तुशास्त्र के अनुसार बेडरूम में आइना लगाने से नींद में बाधा आती है। यदि बेडरूम में आइना है तो रात को सोते समय उसे किसी कपड़े से ढंक दें।  इसके अलावा बेडरूम में कभी भी झाड़ू नहीं रखनी चाहिए। 

Vastu Tips for Bedroom in hindi for better sleep at night
रात में नहीं आती है नींद तो आजमाएं ये वास्तु उपाय - फोटो : iStock
इलेक्ट्रॉनिक सामान

कई लोग अपने बेडरूम में इलेक्ट्रॉनिक सामान जैसे- टीवी या कंप्यूटर रखते हैं। जबकि वास्तु में इसे सही नहीं माना गया है। ऐसे में भूलकर भी इन चीजों को अपने बेडरूम में न रखें, क्योंकि ऐसा करने से नींद न आने की समस्या बढ़ने लगती है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Vastu Tips for Bedroom in hindi for better sleep at night
रात में नहीं आती है नींद तो आजमाएं ये वास्तु उपाय - फोटो : iStock
बेड की दिशा हो सही

अपने कमरे में बेड का ध्यान रखें। वास्तुशास्त्र के अनुसार, बेडरूम में कभी भी बिस्तर उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं होना चाहिए। ऐसा होने से नींद में बाधा आ सकती है और आप ठीक से सो नहीं पाते हैं। 

विज्ञापन
Vastu Tips for Bedroom in hindi for better sleep at night
रात में नहीं आती है नींद तो आजमाएं ये वास्तु उपाय - फोटो : iStock
बेड पर बैठकर न खाएं खाना 

वास्तुशास्त्र की मानें तो बिस्तर पर बैठकर खाना नहीं खाना चाहिए। ऐसा करने से नींद में खलल पड़ती है और अच्छी नींद नहीं आती। वहीं घर के सभी सदस्यों को एक साथ भोजन करना चाहिए। ऐसा करने से मन में शांति रहती है आप खुशी महसूस करते हैं, जिससे नींद अच्छी आती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed