फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vastu Tips: संतान प्राप्ति के लिए अपनाएं ये वास्तु टिप्स, जरूर मिलेगा लाभ

Thu, 10 Mar 2022 04:27 PM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Thu, 10 Mar 2022 04:27 PM IST
विज्ञापन
Vastu Tips For Happy Life follow these effective tips for pregnancy related problems
संतान प्राप्ति के लिए करें ये उपाय - फोटो : iStock

कहते हैं कि घर बनवाते समय हर एक जगह का निर्धारण वास्तु शास्त्र के अनुसार करना चाहिए। इससे सुख समृद्धी बनी रहती है। साथ ही खूब बरकत आती है। इसके अलावा घर में रखी हर एक चीज भी आपके भाग्य और स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव डालती है। इसलिए घर में रखी वस्तुओं पर आपको विशेष ध्यान देना चाहिए। कभी-कभी ऐसा भी होता है कि लोग वास्तु के अनुसार घर तो बनवा लेते हैं, लेकिन इसके बावजूद भी वो समस्याओं से जूझते रहते हैं। ऐसा आपके घर में रखी वस्तुओं की वजह से भी होता है। ऐसे में अगर आप शांति और समृद्धि के साथ संतान सुख भी पाना चाहते हैं, तो आपको घर के वास्तु के अलावा घर में रखी चीजों का भी विशेष ध्यान देना चाहिए। वास्तुशास्त्र के अनुसार कुछ उपायों का पालन करके संतान प्राप्ति का सुख पाया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं संतान प्राप्ति और प्रेगनेंसी से दौरान अपनाए जाने वाले कुछ उपायों के बारे में... 

Vastu Tips For Happy Life follow these effective tips for pregnancy related problems
संतान प्राप्ति के लिए करें ये उपाय - फोटो : iStock
इस दिशा में सोएं

दिशा दोष भी प्रेगनेंसी में एक बड़ी समस्या साबित हो सकती है। ऐसे में संतान प्राप्ति की चाहत रखने वाले जोड़े को सोने की दिशा का खास ध्यान रखना चाहिए। वास्तु के मुताबिक पत्नी को हमेशा पति के बाईं तरफ सोना चाहिए। इसके अलावा इस बात का भी ध्यान देना चाहिए कि पति और पत्नी का बिस्तर छत की बीम के ठीक नीचे नहीं होना चाहिए।

Vastu Tips For Happy Life follow these effective tips for pregnancy related problems
संतान प्राप्ति के लिए करें ये उपाय - फोटो : iStock
बेडरूम में रखें ये चीज 

संतान प्राप्ति की चाहत रखने वालों को अपने बेडरूम में भगवान श्री कृष्ण की तस्वीर या मूर्ति रखनी चाहिए। बचपन में भगवान श्री कृष्ण बेहद ही नटखट थे। हर मां उनके जैसे ही संतान की कामना करती है। ऐसे में नटखट कान्हा की तस्वीर घर में लगाना शुभ रहता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Vastu Tips For Happy Life follow these effective tips for pregnancy related problems
संतान प्राप्ति के लिए करें ये उपाय - फोटो : iStock
इस मंत्र का करें जाप 

साथ ही पति या पत्नी में से किसी एक को पूरी श्रद्धा एवं भाव के साथ प्रतिदिन इस मंत्र का 108 बार जप पूरे एक साल तक करता है तो उसकी संतान प्राप्ति की मनोकामना जरूर पूरी होती है। 
‘देवकी सुत गोविन्द वासुदेव जगत्पते
देहि मे तनयं कृष्ण त्वामहं शरणंगता’। 

विज्ञापन
Vastu Tips For Happy Life follow these effective tips for pregnancy related problems
संतान प्राप्ति के लिए करें ये उपाय - फोटो : iStock
सबसे जरूरी बात ये है कि प्रेग्नेंट महिला के कमरे में मन विचलित करने वाली फोटोज गलती से भी नहीं लगानी चाहिए। नेगेटिव फोटोज जैसे डूबती नाव, खतरनाक जानवरों की फोटो, उदास फोटोज लगाने से बचना चाहिए।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed