नमक का हमारे जीवन में बहुत ही ज्यादा महत्व है। यदि कसी दिन खाने में नमक कम पड़ जाए तो उसका स्वाद फीका सा लगने लगता है। हमारे खाने में जिस प्रकार नमक का खास महत्व है, ठीक उसी प्रकार वास्तु शास्त्र में भी नमक के उपाय का बड़ा महत्व है। वास्तुशास्त्र में घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए कई उपाय बताए गए हैं, इन्हीं में से एक है नमक के पानी का पोछा लगाना। वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर की साफ-सफाई करते समय यदि पानी में थोड़ा सा नमक डालकर पोछा लगाया जाए, तो घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है। मान्यता है कि इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और परिवार के लोगों की परेशानियां दूर होने लगती हैं। लेकिन घर में नमक के पानी का पोछा लगाने से पहले कुछ बातों को ध्यान में रखना बेहद जरूरी होता है। तो चलिए जानते हैं कि नमक का पोछा लगाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए...
Vastu Tips: नमक का पोछा लगाने से दूर होगी घर की नकारात्मक ऊर्जा, बस इन बातों का रख लें खास ध्यान
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Fri, 25 Mar 2022 06:42 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन